राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Jaunpur News: Snake Hero मुरली को कोबरा ने डसा, 5 हजार सांपों का किया रेस्क्यू, ICU में भर्ती – Fans कर रहे दुआ

by | Jun 4, 2025 | अपना यूपी, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक चौंकाने वाली और भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। जिले के चर्चित स्नेक रेस्क्यूअर (Snake Hero Murali) मुरली वाले हौसला को एक रेस्क्यू के दौरान कोबरा सांप ने डस लिया। फिलहाल उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव की है, जहां के रहने वाले मुरली वाले हौसला का असली नाम मुरलीधर हौसला है। उन्हें मंगलवार को सूचना मिली थी कि एक कोबरा सांप जाल में फंसकर तड़प रहा है। सूचना मिलते ही वे अपनी टीम के साथ जलालपुर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन इसी दौरान कोबरा ने उन्हें डस लिया।

सांप ज़हरीला था, इसलिए थोड़ी ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में मुरली को जौनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह फिलहाल ICU में हैं। डॉक्टर लगातार उनकी देखभाल कर रहे हैं और अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Jaunpur मुरली वाले हौसला न केवल अपने क्षेत्र में बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। उनके फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर लाखों फॉलोवर्स हैं। वह हर रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो बनाते हैं और अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर करते हैं। उनकी बहादुरी और जानवरों के प्रति संवेदना ने उन्हें लोगों के दिलों में खास जगह दिलाई है।

मुरलीधर हौसला अब तक हज़ारों सांपों का रेस्क्यू कर चुके हैं। वह अक्सर घरों, खेतों और रिहायशी इलाकों में घुसे सांपों को पकड़कर उन्हें जंगलों में छोड़ आते हैं, ताकि न तो इंसानों को नुकसान हो और न ही इन जीवों को मारा जाए।

जैसे ही मुरली वाले हौसला के सर्पदंश का शिकार होने की खबर फैली, सोशल मीडिया पर उनके फैंस बेहद दुखी हो गए। हजारों लोग उनके लिए दुआ कर रहे हैं। कई लोग हॉस्पिटल जाकर उनका हालचाल भी ले रहे हैं।

मुरली वाले हौसला की कहानी न सिर्फ एक साहसी रेस्क्यूअर की है, बल्कि एक ऐसे इंसान की भी है जो इंसानों और जानवरों दोनों की जान की कीमत समझता है। उनके जज़्बे को सलाम।

ये भी पढ़ें : Mumbai Airport News: मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा, यात्री के बैग से मिले 48 जहरीले सांप और 5 कछुए, थाईलैंड से आया था भारत

ये भी देखें : RRR पर BJP नेता Shehzad Poonawalla का बड़ा बयान, देशविरोधी या कुछ और?


अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर