राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Kannauj News : सात बच्चों क रोता बिलकता छोड़ मां प्रेमी के साथ हुई फरार, पति ने उठाया ये कदम

by | Oct 23, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Kannauj News : किसी ने प्यार के लिए क्या खूब कहा है “ना उम्र की सीमा हो, ना जन्म का हो बंधन…” यह उत्तर प्रदेश के कन्नौज की एक घटना पर बिलकुल सटीक बैठता है, जहां एक 40 वर्षीय महिला ने प्रेम की ऐसी दीवानगी दिखाई कि वह अपने सात बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। कन्नौज जिले के गुरसहायगंज इलाके की यह घटना अब गांव में चर्चा का मुख्य विषय बन गई है।

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की इस 40 वर्षीय शादीशुदा महिला ने अपने सात बच्चों को घर पर छोड़कर गांव के ही एक युवक के साथ भागने का फैसला किया। यह घटना तब सामने आई जब बच्चों ने अपनी बुआ को इस बारे में बताया, जिसके बाद वे थाने पहुंचे और पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अब महिला की तलाश जारी है।

महिला के पति रोजगार के सिलसिले में शहर के बाहर रहते हैं। (Kannauj) इस बीच महिला का गांव के एक युवक के साथ प्रेम संबंध बन गया। मौका पाकर वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई। महिला के सात बच्चों में सबसे बड़ा बेटा 13 साल का है और सबसे छोटी बेटी मात्र 2 साल की है। बच्चे अपनी मां के जाने से बेहद दुखी और असहाय महसूस कर रहे हैं और उन्होंने थाने में अपनी मां को वापस लाने की गुहार लगाई है।

महिला के पति ने घर लौटकर पुलिस में अपनी पत्नी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने गांव की एक अन्य महिला पर अपनी पत्नी को भगाने में मदद करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वे इस मामले की गंभीरता को समझते हुए महिला की खोजबीन तेजी से कर रहे हैं।

गांव (Kannauj) के लोगों के अनुसार, महिला का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और यह आर्थिक स्थिति भी शायद उसके इस कदम का कारण हो सकती है। बच्चों की स्थिति देखकर गांव के लोग भी स्तब्ध हैं और सभी महिला के वापस आने की उम्मीद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : PM Modi Russia Visit : पीएम मोदी का रूस दौरा, 16वें BRICS सम्मेलन में लेंगे भागीदारी

ये भी देखें : CM Yogi ने शहीद पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धांजलि और इस दौरान एनकाउंटर को लेकर नई गाइडलाइन जारी की.

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर