Kanpur News : कानपुर के काकादेव इलाके में दीपावली की रात एक दुखद घटना में तीन लोगों की जान चली गई। Parle-G बिस्किट कारोबारी संजय श्याम दासानी के घर में एक लकड़ी के मंदिर में जलता हुआ दीपक छोड़ दिया गया था, जिससे आग फैल गई। संजय, उनकी पत्नी कनिका और घर में काम करने वाली कर्मचारी छवि उस समय कमरे में सो रहे थे जब यह हादसा हुआ।
क्या है मामला
रात के समय दीपक से निकली आग ने पहले लकड़ी के मंदिर को अपनी चपेट में लिया और देखते ही देखते पूरे घर में धुआं फैल गया। इस धुएं के कारण तीनों लोगों का दम घुट गया। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके।
मिली जानकारी के अनुसार, परिवार ने रात में मंदिर में दीपक जलता छोड़कर सोने जाने का निर्णय लिया। जैसे ही आग ने कमरे में धुआं भरना शुरू किया, संजय, उनकी पत्नी और छवि गंभीर स्थिति में पहुंच गए और वे बाहर नहीं निकल सके। इसी बीच, उनके पालतू बिल्ली भी धुएं में फंस गई।
फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों की स्थिति काफी गंभीर हो चुकी थी। उन्हें कानपुर के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत की पुष्टि हो गई।
जांच में जुटी Kanpur पुलिस
इस घटना के कारणों की जांच जारी है। पुलिस इसे दीपक से लगी आग का परिणाम मान रही है। कानपुर के डीसीपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर में रखे दीपक से आग लगी और धुएं के कारण परिवार बाहर निकलने में असमर्थ रहा।
ये भी देखें : बांसफोड़ समाज के लोगों के साथ Ravi Kishan ने मनाई Diwali


