राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Election 2024 : राजा भैया का सपा को समर्थन के बाद तिलमिलाई भाजपा, विपक्ष पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

by | May 23, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए यूपी में प्रतापगढ़ स्थित कुंडा के विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया द्वारा सपा को समर्थन देने के मामले पर भाजपा ने पहली प्रतिक्रिया दी है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हम राजा के समर्थन से नहीं अपने बल पर चुनाव जीतेंगे। हम अपने संगठन के बल पर चुनाव जीतेंगे।

ये भी देखें : IPS Prem Prakash News : कौन है रिटायर्ड IPS प्रेम प्रकाश? जिनसे यूपी के माफिया भी | UP NEWS | IPS |

प्रयागराज पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ना तो वो देश चला पाएंगे ना तो वो प्रदेश चला पाएंगे। ना सपा चलाएं पाएंगे और ना ही कांग्रेस पार्टी के साथ चल पाएंगे। चलाने की जिम्मेदारी जनता ने पीएम मोदी को दे रखी है।

ये भी पढ़ें : “पैसे देकर बुला रहे भीड़” पीएम मोदी के बयान पर भड़की सपा और कांग्रेस, कहा- भाजपा के बादशाह..

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी पर भी प्रतिक्रिया दी  उन्होंने कहा कि उनके बयान जहरीले होते हैं लेकिन वह यूपी में जहर न उगले। यूपी में सबका साथ-सबका विकास चाहते है। आगे कहा कि माफिया और अपराधी मुख्तार अंसारी व अतीक अहमद के नाम पर वोट मांगने वाले नेताओं का डिब्बा इस चुनाव में गोल रहेगा।                                             

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शहजादे ने कल यह स्वीकार कर लिया है कि उनकी दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी के कार्यकाल में पिछड़ों वर्ग और दलितों के साथ अन्याय हुआ है।  हालांकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यह कबूल करने में बहुत देरी कर दी है। यह बात उन्हें पहले ही स्वीकार कर लेना चाहिए था। भारत अब कांग्रेस मुक्त के तरफ तेजी से बढ़ रहा है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर