राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Election 2024 : दिनेश प्रताप सिंह के बेटे ने किया विधायक अदिति सिंह पर पलटवार, जानिए क्या है पूरा मामला

by | May 12, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Election 2024 : उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां बीजेपी विधायक अदिति सिंह के बारे में नाराज बताई जा रही हैं और उनका सोशल मीडिया पोस्ट आजकल चर्चा का विषय बनी हुई है।

यें भी देखें : Lok Sabha Election 2024 : Congress के गढ़ में Amit Shah और Yogi मिलकर दहाड़ेंगे, करेंगे चुनाव प्रचार

रायबरेली में भाजपा नेताओं की नाराजगी पार्टी उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह के लिए मुसीबत बनती जा रही है। पहले यहां समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक मनोज पांडेय की खामोशी चर्चा में बनी हुई थी। लेकिन अब भाजपा विधायक अदिति सिंह का सोशल मीडिया पर पोस्ट चर्चा में बना हुआ है। लेकिन उनके पोस्ट पर भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह के बेटे ठाकुर पीयूष प्रताप सिंह ने पलटवार किया है।

विधायक अदिति सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट पर पलटवार करते हुए बीजेपी उम्मीदवार के बेटे ठाकुर पीयूष प्रताप सिंह ने एक फेसबुक पोस्ट किया है। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, ‘रामकाज में उसूलों को न्योता नहीं। इज्जत भी मिलेगी तरीफे भी मिलेंगी। मेहनत तो करके देखो आपको कामयाबी भी मिलेगी। सीता राम!’

यें भी पढ़ें : UP News : मुख्तार अंसारी की मौत पर  मचा सियासी हलचल, जानिए इस मामले पर पहली बार क्या बोले सीएम योगी

बता दें कि दिनेश प्रताप सिंह को भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने की वजह से कई बीजेपी नेता नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो बीजेपी के स्थानीय संगठन को ठीक करने की जिम्मेदारी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को दी थी। बीते दिनों में वह कई बार रायबरेली भी जा चुके हैं लेकिन अभी भी बीजेपी नेताओं के बीच की नाराजगी दूर होते नजर नहीं आ रही है।

इसी क्रम में बीजेपी विधायक अदिति सिंह का एक सोशल मीडिया पर पोस्ट चर्चा में बना हुआ है। बीते दिनों से अदिति सिंह नाराज बताई जा रही हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर लिखा- ‘राम काज में उसूलों को न्योता नहीं’, अदिति सिंह ने बीजेपी के कार्यक्रमों से भी दूरी बना ली है। ना ही बीजेपी के किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले रही हैं

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर