खबर

Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting Live : आज देशभर के कुल 13 राज्यों की 88 सीटों पर दूसरे चरण में हो रही है वोटिंग, जानिए लाइव अपडेट हमारे साथ

by | Apr 26, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, गौतमबुद्धनगर, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मथुरा, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting Live : आज भारत में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान का आगाज हो गया है। आपको बता दें कि दूसरे चरण में देश के 13 राज्यों की 89 सीटों पर मतदान होंगे। उत्तर प्रदेश की 8 सीट, कर्नाटक की 28 में से 14, बिहार और असम की 5, केरल की सभी 20, राजस्थान की 13,मध्य प्रदेश की 7, जम्मू-कश्मीर, त्रिपुरा और मणिपुर की 1-1,पश्चिम बंगाल व छत्तीसगढ़ की 3-3, और महाराष्ट्र की 8 सीटों पर मतदान है। इस चरण में जनता चुनावी रण में उतरे 1206 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने वाली है।

ये भी देखें : Lok Sabha Election 2024 : Dimple Yadav ने Akhilesh Yadav के नामांकन पर दिया बड़ा बयान | #election

7:20 PM

क्रम संख्याराज्य09 बजे तक मतदान11 बजे तक मतदान01 बजे तक मतदान03 बजे तक मतदान05 बजे तक मतदान06 बजे तक मतदान
1.असम9.1527.4346.3160.3270.6670.67
2.बिहार9.6521.6833.8044.2453.0353.60
3.छत्तीसगढ़15.4235.4753.0963.9272.1372.51
4.जम्मू् कश्मीर10.3926.6142.8857.7667.2267.22
5.कर्नाटक9.2122.3438.2350.9363.9064.40
6.केरल11.925.6139.2651.6463.9764.82
7.मध्य प्रदेश13.8228.1538.9646.5054.5855.16
8.महाराष्ट्र7.4518.8331.7743.0153.5153.71
9.मणिपुर14.833.2254.2668.4876.0676.46
10.राजस्थान11.7726.8440.3950.2759.1959.39
11.त्रिपुरा16.6536.4254.4768.9276.2376.93
12.यूपी11.6724.3135.7344.1352.6452.91
13.पश्चिम बंगाल15.6831.2547.2960.6071.8471.84

6:53 PM

6:17 PM

ये भी पढ़ें : Arvind Kejriwal : क्या जेल से चुनाव लड़ेंगे सीएम अरविंद केजरीवाल ? जानिए वोट न देने के बावजूद कैसे लड़ सकते है चुनाव

क्रम संख्यालोकसभा क्षेत्र11 बजे तक मतदान01 बजे तक मतदान03 बजे तक मतदान05 बजे तक मतदान
1अमरोहा28.45 %40.67 %51.44 %61.89 %
2मेरठ25.67 %38.33 %47.52 %55.49 %
3बागपत22.74 %34.17 %42.92 %52.47 %
4गाजियाबाद23.19 %33.99 %41.13 %48.21 %
5गौतमबुद्ध नगर24.26 %36.05 %44.08 %51.66 %
6बुलंदशहर23.43 %35.35 %44.54 %54.34 %
7अलीगढ़24.42 %35.55 %44.08 %54.36 %
8मथुरा23.07 %32.70 %39.45 %46.96 %

5:36 PM

5:08 PM

मोहम्मद शमी ने मतदान करने के बाद कहा कि हर नागरिक को मतदान करने का अधिकार है वो उसकी मर्जी है वो किसे वोट देना चाहते है। मेरे लिए ये गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री के भाषण में मेरा नाम लिया गया है।

4:13 PM

राज्यसुबह 9 बजे तकसुबह 11 बजे तकदोपहर 1 बजे तकदोपहर 3 बजे तक
असम9.1527.4346.3160.32
बिहार9.6521.6833.8044.24
छत्तीसगढ़15.4235.4753.0963.92
जम्मू् कश्मीर10.3926.6142.8857.76
कर्नाटक9.2122.3438.2350.93
केरल11.925.6139.2651.64
मध्य प्रदेश13.8228.1538.9646.50
महाराष्ट्र7.4518.8331.7743.01
मणिपुर14.833.2254.2668.48
राजस्थान11.7726.8440.3950.27
त्रिपुरा16.6536.4254.4768.92
यूपी11.6724.3135.7344.13
पश्चिम बंगाल15.6831.2547.2960.60

4:09 PM

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मिडिया एक्स पर वीडियो को पोस्ट कर लिखा है कि लोकतंत्र खतरे में है।

https://twitter.com/PTI_News/status/1783790268392616377

3:04 PM

2:58 PM

बिहार के कटिहार में नवविवाहित दंपति मतदान केंद्र पहुंच कर मतदान किया।

2:55 PM

2:34 PM

KGF के अभिनेता यश ने किया मतदान

KGF फिल्म के अभिनेता यश ने बेंगलुरु के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि करकर को करना चाहिए वह सरकार करें। जनता को जो करना है उन्हें वो करने देना चाहिए। मेरा मानना है कि हस्तक्षेप काम करना चाहिए।

2:26 PM

मणिपुर में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है।

2:15 PM

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में अभिनेता आशुतोष राणा ने मतदान किया। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मैं सबसे अनुरोध करता हु कि अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करें। मतदान करने से आपके भविष्य और भाग्य के निर्माण में सहायता मिलेगी।

2:06 PM

  • उत्तर प्रदेश – 35.73 प्रतिशत
  • बिहार – 33.80 प्रतिशत
  • पश्चिम बंगाल – 47.29 प्रतिशत
  • असम – 46.31 प्रतिशत
  • त्रिपुरा – 54.47 प्रतिशत
  • छत्तीसगढ़ – 53.09 प्रतिशत
  • राजस्थान – 40.39 प्रतिशत
  • जम्मू – 42.88 प्रतिशत
  • मणिपुर – 54.26 प्रतिशत
  • कर्नाटक  – 38.23 प्रतिशत
  • महाराष्ट्र – 31.77 प्रतिशत
  • केरल – 39.26 प्रतिशत
  • मध्य प्रदेश – 38.96 प्रतिशत

1:16 PM

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंचे। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश बेंगलुरु ग्रामीण से चुनाव लड़ रहे है।

1:08 PM

बेंगलुरु में कन्नड़ फल्मों के अभिनेता किच्चा सुदीप ने कहा कि बहुत सारे मुद्दे है, मतदाता एक आशा है आश्वासन नहीं। अनुरोध इस लिए नहीं होनी चाहिए की लोग वोट देने आये। अनुरोध इस बात के लिए होना चाहिए कि वोट माइन के बात पार्टियों के नेता क्या कर रहे है।

1:03 PM

उत्तर प्रदेश मथुरा में RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने मतदान करने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल को मतदाताओं ने देखा है, 10 साल के काम को देख कर जनता प्रभावित हुई है। सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए जो भी फैसला लेगी हम उनके साथ है।

12:57 PM

बिहार कटिहार में शादी के अगले दिन दुल्हन मतदान करने मतदान केंद्र पहुंची।

12:54 AM

नोएडा में ओपन हार्ट सर्जरी करवाने वाली 75 वर्षीय मरीज एम्बुलेंस में मतदान केंद्र पहुंची।

12:46 PM

12:38 PM

कर्नाटक में 90 साल के पूर्व पीएम एच डी देवेगौड़ा मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे। मतदान करने बाद उन्होंने कहा कि कर्नाटक में सभी 14 लोकसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी- जनता दल सेक्युलर गठबंधन जीत रहे है।

12:24 PM

कुल मतदान25.67 प्रतिशत
पुरुष15.25 प्रतिशत
महिला10.32 प्रतिशत
किठोर27.95 प्रतिशत
मेरठ कैंट25.03 प्रतिशत
मेरठ शहर22.80 प्रतिशत
मेरठ दक्षिण26.24 प्रतिशत
हापुड़26.12 प्रतिशत

12:21 PM

12:15 PM

केरल तिरुवनंतपुरम में ISRO प्रमुख एस.सोमनाथ ने मतदान किया। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि वोट डालने के बाद बहुत खुशी ही रही है। मैं सभी मतदाताओं से अनुरोध करता हु की आकर सभी मतदान करें।

12:07 PM

पश्चिम बंगाल दार्जिलिंग में एक वरिष्ठ नागरिक को व्हीलचेयर से मतदान केंद्र लाया गया। मतदान केंद्र पहुंकर वरिष्ठ महिला ने मतदान किया।

12:02 PM

बिहार भागलपुर में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया।

11:49 AM

चुनाव आयोग द्वारा मिले आकड़ों के अनुसार त्रिपुरा में 11 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान हुए है। वही छत्तीसगढ़ में 35.47 प्रतिशत वोटिंग हुई।

  • मणिपुर में 33.22 प्रतिशत
  • पश्चिम बंगाल में 31.25 प्रतिशत
  • मध्य प्रदेश में 28.15 प्रतिशत
  • असम में 27.43 प्रतिशत
  • राजस्थान में 26.84 प्रतिशत
  • जम्मू कश्मीर में 26.6 प्रतिशत
  • केरल में 25.61 प्रतिशत
  • यूपी में 24.31 प्रतिशत
  • कर्नाटक में 22.34 प्रतिशत
  • बिहार में 21.68 प्रतिशत

11:40 AM

कांग्रेस के नेता जयराम रमेश का कहना है कि आज देश में दूसरे चरण की वोटिंग है। मैंने पहले चरण के बाद कहा था कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर, मध्य भारत में हाफ और दक्षिण भारत में साफ। आज ये साफ़ हो गया है कि बीजेपी को जनादेश मिलने का कोई भी आसरा नजर नहीं आ रहा है।

11:35 AM

अमरावती से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार नवनीत राणा ने अपने पति वि राणा के साथ पोलिंग बूथ पर मतदान किया।

11:26 AM

जम्मू कश्मीर में ( LOC ) के पास बसे अखनूर की जनता ने मतदान किया। आपको बता दें कि मतदान केंद्र पर वोटिंग के प्रति यहां की जनता ने बहुत उत्साह देखने को मिला। मतदान के दौरान यहां बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किये गए है।

11:10 AM

अनिल कंबुले और राहुल द्रविड ने किया मतदान

10: 40 AM

कर्नाटक के सीएम ने किया मतदान

10:34 AM

केरल पथानामथिट्टा सेभारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अनिल एंटनी का कहना है कि केरल में हम ऐतिहासिक जनादेश को लेकर आश्वस्त हैं। केरल में इसलिए कुछ सांसदों को चुनने का चुनाव नहीं है। ये एक राष्ट्रीय चुनाव है, पहला मौका है ये इस देश के इतिहास में जब मौजूदा प्रधानमंत्री ज़ीरो सत्ता विरोधी लहर के साथ अब तीसरे चुनाव की ओर जा रहे है। देश में मोदी समर्थन की लहार दौड़ रही है।

10:25 AM

बिहार बेगुसराय में AIMIM नेता असदुद्दीन औवेसी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश के लिए असदुद्दीन ओवैसी के अंदर बैठा जिन्न खतरा है।

10:22 AM

बेंगलुरु में भारतीय जनता पार्टी के नेता तेजस्वी सूर्या ने मतदान करने से पहले पूजा-पाठ किया।

10:17 AM

गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी नेता सुनील शर्मा ने मतदान किया। मतदान करने के बाद कहा कि हम बड़े अंतर से जीतेंगे।

10:12 AM

महाराष्ट्र अमरावती के बेलोरा मतदान केंद्र पर एक दूल्हा अपना वोट डालने आया।

10:08 AM

अमरोहा में सांसद दानिश अली ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है।

https://twitter.com/IANSKhabar/status/1783716611389808847

10:04 AM

BJP नेता अशोक चव्हाण ने डाला वोट

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के नेता अशोक चव्हाण ने मतदान किया।

10:00 AM

तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरू जब मतदान करने पहुंचे तो उस दौरान उन्हें कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखाई दिए।

9:57 AM

भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बेंगलुरु दक्षिण के मतदान केंद्र पर तेजस्वी सूर्या ने अपना वोट डाला।

9:56 AM

9:55 AM

9:50 AM

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि पुलिस अमरोहा लोकसभा के नौगावां सादत में बूथ संख्या 15 पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमका रही है।

9:45 AM

  • उत्तर प्रदेश 11.67%
  • बिहार में 9.65%
  • पश्चिम बंगाल में 15.68 %
  • छत्तीसगढ़ में 15.42%
  • राजस्थान में 11.77%
  • महाराष्ट्र में 7.45 %
  • केरल में 11.90 %
  • मध्य प्रदेश में 13.82%
  • जम्मू में 10.39 %
  • कर्नाटक में 9.21

9:42 AM

मथुरा से बीजेपी प्रत्याशी हेमा मालिनी ने कहा कि मुख्य उम्मीद हैं पहले चरण से भी ज्यादा मतदान होगा।

9:35 AM

बेंगलुरु में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए 1929 में जन्मे 94 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक सेवानिवृत्त एयर मार्शल पीवी अय्यर ने मतदान किया

9:32 AM

बिहार में अभिनेत्री नेहा शर्मा और उनके पिता व भागलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने अपना वोट डाला।

9:27 AM

9:24 AM

9:17 AM

राहुल द्रविड़ ने कर्नाटक के बेंगलुरु में मतदान किया। मतदान करने के बात उन्होंने कहा, “हर किसी को बाहर आना चाहिए और मतदान करना चाहिए। यह एक अवसर है जो हमें लोकतंत्र में मिलता है।”

9:11 AM

बिहार की चार लोकसभा सीटों पर बदला मतदान का समय

बिहार की 4 सीटों पर मतदान के समय में बदलाव हुआ है। आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने भीषण गर्मी को देखते हुए ये फैसला किया है। खगड़िया, मुंगेर, बांका और मधेपुरा में 7 बजे से मतदान शुरू हो कर शाम के 7 बजे तक वोटिंग होगी। इसका मतलब है कि अब मतदाता पुरे 12 घंटे तक वोटिंग कर सकते है।

9:07 AM

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर