Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 36 घंटे बचे है। वही हर चुनाव के दो दिन पहले आचार संहिता लागू हो जाती है, जिसके बाद राजनीतिक पार्टियां किसी प्रकार का प्रमोशन नहीं कर सकती है। शनिवार यानी आज शाम 5 बजे आचार सहित लागू हो गई है। जिसके बाद किसी भी पार्टी का चौथे चरण की सीट को लेकर प्रचार प्रसार बंद हो जाएगा। अगर आप इसका पालन नहीं करते है, और आचार सहिता का उलंघन करते है तो चुनाव आयोग इसके खिलाफ सख्त एक्शन लेगी। जिससे प्रमोशन करने वाले व्यकित को जेल की सलाखों के पीछे भी जाना पड़ सकता है। चलिए अब आपको बता दें कि चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर किस पार्टी ने किसको उम्मीदवार बनाया है।
उत्तर प्रदेश की सियासी गद्दी हमेशा से राजनेताओं के लिए चूनौती भरी रही है। कहते है दिल्ली के दिल के बाद जिसने उत्तर प्रदेश पर फ़तेह की उसका डंका (Lok Sabha Election 2024) पूरे भारत में बजता है। अब बात करते है यूपी की 13 लोकसभा सीटों की। शाहजहांपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी ने अरुण सागर को अपना उम्मीदवार बनाया है। वही इंडिया गठबंधन ने राजेश कश्यप को प्रत्याशी बनाया है। बहुजन समाज पार्टी ने दोदराम वर्मा को विपक्ष के सामने चुनावी मैदान में उतारा है।
खीरी से भाजपा ने अजय मिश्रा टेनी को चुनावी रण में उतारा है, इंडिया गठबंधन ने उत्कर्ष वर्मा को मुकाबले की कमान सौंपी है, वही बसपा ने अंशय कालरा को प्रत्याशी बनाया है।
धौरहरा लोकसभा सीट से बीजेपी ने चुनावी चुनौतियों का सामना करने के लिए रेखा वर्मा को मैदान में उतारा है। इंडिया गठबंधन आनंद भदौरिया को प्रत्याशी बनाया है। बहुजन समाज पार्टी ने श्याम किशोरअवस्ती को चुनावी मैदान में उतारा है।
सीतापुर सीट से भाजपा ने राजेश वर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। इंडिया गठबंधन ने राकेश राठौड़ को अपना उम्मीदवार बनाया है। बसपा ने महेंद्र सिंह यादव को चुनावी मुकाबलें में अपना प्रत्याशी बनाया है।
भारतीय जनता पार्टी ने हरदोई से जयप्रकाश रावत को अपना उम्मीदवार बनाया है, इंडिया गठबंधन ने ऊषा वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वही विपक्षी पार्टी के सामने बसपा ने भीमराव अंबेडकर को चुनावी मैदान में उतारा है।
मिश्रिख सीट से बीजेपी ने अशोक कुमार रावत को प्रत्याशी बनाया है, इंडिया गठबंधन ने मनोज कुमार राजवंशी को अपना उम्मीदवार बनाया है। BSP ने बीआर अहिरवार को उम्मीदवार बनाया है
उन्नाव से बीजेपी ने साक्षी महाराज को उम्मीदवार घोषित किया है, इंडिया गठबंधन ने अनु टंडन को उम्मीदवार बनाया है, बसपा ने अशोक पांडेय को अपना प्रत्याशी बनाया है।
फर्रुखाबाद से भाजपा ने मुकेश राजपूत को प्रत्याशी बनाया है, इंडिया गठबंधन ने इस सीट पर नवल किशोर शाक्य को उम्मीदवार बनाया है। वही बहुजन समाज पार्टी ने क्रांति पांडेय को अपना उम्मीदवार बनाया है।
इटावा लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने रामशंकर कठेरिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। इंडिया गठबंधन ने जितेंद्र दोहरे को प्रत्याशी के रूप में विपक्ष में समक्ष उतारा है। वही बसपा ने सारिका सिंह बघेल चुनावी रण की कमान सौंपी है।
कन्नौज सीट से बीजेपी ने सुब्रत पाठक को उम्मीदवार बनाया है। वही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस सीट पर चुनावी रण की कमान खुद संभाली है। BSP ने इमरान बिन जफ़र को प्रत्याशी बनाया है।
कानपूर की बात करे तो भाजपा ने रमेश अवस्थी को उम्मीदवार बनाया है। इंडिया गठबंधन से आलोक मिश्रा को चुनावी रण में उतारा गया है। बसपा ने कुलदीप भदौरिया को उम्मीदवार बनाया हैं।
अकबरपुर से भाजपा ने देवेंद्र सिंह भोले को प्रत्याशी बनाया है। इंडिया गठबंधन ने राजाराम पाल को मुकाबले की कमान सौंपी है। BSP ने राजेश कुमार द्विवेदी को उम्मीदवार बनाया है।
बहराइच लोकसभा सीट से अरविंद गोड़ को उम्मीदवार बनाया है, इंडिया गठबंधन ने रमेश गौतम को प्रत्याशी बनाया है। वही बसपा ने बृजेश कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है।


