राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Election 2024 : आज उत्तर प्रदेश की किन 10 सीटों पर तीसरे चरण का होना है मतदान, यहां देखिये लिस्ट

by | May 7, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Election 2024 : आज 7 मई को उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर तीसरे चरण (Lok Sabha Election) का मतदान होना है। आपको बता दें कि संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सिकरी, फिरोजाबाद , मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली इन सभी सीटों पर कल वोट पड़ेंगे। देखना ये होगा कि जनता किसे मखमल के सिहासन पर बैठा देखना पसंद करती है। इस बार प्रदेश की जनता इन 10 सीटों पर अपने पसंदीदा उम्मीदवार के चुनाव चिन्ह पर अपना वोट डालेंगी। तीसरे चरण के लिए जगह-जगह पर पोलिंग बूथ के इंतजाम किये जा चुके है। जनता ने अपना मन भी बना लिया है कि वह किसके खाते में अपना कीमती वोट देंगी।

ये भी देखें : AAP कार्यकर्ताओं ने CM Kejriwal की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘Walkathon-Walk for Kejriwal’ का किया आयोजन |

मैनपुरी सीट से समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है, वही आदित्य यादव बदायूं से उम्मीदवार हैं, बता दें कि अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव के बेटे हैं। फिरोजाबाद से अक्षय यादव को प्रत्याशी बनाया है, जो प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बेटे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल चुनावी मैदान में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। बीजेपी ने हाथरस से राजस्व राज्य मंत्री अनूप वाल्मिकी को प्रत्याशी बनाया है। एटा से भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह को उम्मीदवार बनाया वही बरेली सीट से पूर्व राज्य मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार को चुनावी रण में उतारा है।

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 : सपा ने तीसरे चरण के मतदान के दौरान मुस्लिम वोटर्स को लेकर प्रशासन पर लगाया आरोप, जानिए क्या है मामला

क्रम. स.लोकसभा सीटNDAINDI ALLIANCEBSP
1.संभलपरमेश्वर लाल सैनीजियाउर्रहमान बर्कशोकत अली
2.हाथरसअनूप वाल्मीकिजसवीर बाल्मीकिहेमबाबू धनगर
3.आगराएसपी सिंह बघेलसुरेश चंद कदमपूजा अमराही
4.फतेहपुर सीकरीराजकुमार चाहररामनाथ सिकरवाररामनिवास शर्मा
5.फिरोज़ाबादविश्वदीप सिंहअक्षय यादवसत्येंद्र जैन सोली
6.मैनपुरीजयवीर सिंहडिंपल यादवशिव प्रसाद यादव
7.एटाराजवीर सिंहदेवेश शाक्यमोहम्मद इरफान
8.बदायूंदुर्विजय सिंह शाक्यआदित्य यादवहाजी मुस्लिम खां
9.आंवलाधर्मेंद्र कश्यपनीरज मौर्यआबिद अली
10.बरेलीछत्रपाल सिंह गंगवारप्रवीण सिंह एरनछोटे लाल गंगवार

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर