राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Election 2024 : जूनागढ़ में ऐस क्या हुआ कि बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों पर हुई नोटों की बारिश, जानिए क्या है मामला

by | Apr 11, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Election 2024 : चैत्र नवरात्रि के अवसर पर गुजरात के जूनागढ़ के मोगलधाम में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में कीर्तिदान गढ़वी और जिग्नेश कविराज सहित प्रसिद्ध लोक गायकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उम्मीदवार राजेश चुडासमा और कांग्रेस उम्मीदवार हीराभाई जोतवा समेत दोनों पार्टियों के अन्य समर्थकों पर पैसों की बारिश हुई। कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थकों ने उन पर नोटों से भरी बाल्टियां बरसाईं।

ये भी देखें : डिंपल के खिलाफ भाजपा ने उतारा अपना उम्मीदवार, जानिए कौन है जयवीर सिंह | UP News |

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन जूनागढ़ के मोगलधाम में मां मोगल की मूर्ति की पूजा की गई। इसके बाद शाम को मोगलधाम में भव्य लोक डायरी का आयोजन किया गया। इस डायरी में, कीर्तिदान गढ़वी, राजभा गढ़वी और जिग्नेश कविराज सहित गुजरात के विभिन्न कलाकारों ने लोक डायरी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें : Amethi news : स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, जानिए वायनाड को लेकर क्या कहा

इस लोक डायरी के दौरान कलाकारों पर लाखों रुपये की बारिश हुई। कलाकारों पर 100 और 500 के नोटों की बारिश हुई। इस भव्य लोक डायरी में विधायक देवाभाई मालम, जूनागढ़ से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार राजेश चुडासमा, कांग्रेस उम्मीदवार हीराभाई जोतवा और कई प्रमुख संत मौजूद थे।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर