Lok Sabha Election 2024 : उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही आ रही है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर ये माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल और भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन ( इंडिया गठबंधन) का साथ छोड़ सकते है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का जयंत चौधरी हिस्सा बन सकते है। वही समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने एक नया दावा किया है। उनका कहना है कि जयंत कहीं नहीं जा रहे है।
ये भी देखें : UP Budget Session : उत्तर प्रदेश विधानसभा में SP की दिखी सच्चाई, प्रभु राम से सपा को है….
Lok Sabha Election 2024 : उन्होंने बताया कि जयंत चौधरी को मैं बहुत अच्छे से जानता हूं। भारतीय जनता पार्ट्री सिर्फ गुमराह कर रही हैं। वे धर्मनिरपेक्ष लोग हैं, आगे उन्होंने ये भी कहा कि INDIA गठबंधन में बने रहेंगे और बीजेपी को हराएंगे।
इसके साथ ही, समाजवादी पार्टी ने खुद को आंतरिक असंतोष के बीच में पाया है, क्योंकि पार्टी के मुख्य प्रवक्ता, मनोज पांडे ने एनडीए के साथ जयंत चौधरी के संभावित गठबंधन के बारे में संदेह व्यक्त किया है। पांडे ने सवाल किया कि चौधरी चरण सिंह के पोते और चौधरी अजीत सिंह के बेटे चौधरी भाजपा के साथ कैसे जुड़ सकते हैं, जबकि उनके परिवार का किसानों के मुद्दों की वकालत करने और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने का इतिहास रहा है। जयंत चौधरी ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वह किसी भी हालत में बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।