राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Election 2024 :लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में तीन सीटों पर खड़े है यादव परिवार के सदस्य, जानिए सबका राजनीति करियर

by | May 5, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में महज 36 घंटे शेष है। आपको बता दें कि तीसरे चरण की 3 सीटों पर यादव परिवार के सदस्य चुनावी मुकाबले में खड़े है। हम बात कर रहे है फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, बदायूं लोकसभ सीट की।

बता दे कि फिरोजाबाद सीट से यादव परिवार के अक्षय यादव मैनपुरी से डिंपल यादव और बदायूं से आदित्य यादव चुने मैदान में बीजेपी प्रत्याशी दुर्विजय सिंह और बसपा के हाजी मुस्लिम खां के सामने मुकाबले में खड़े है। बात करते है मैनपुरी सीट से डिंपल यादव की।

डिंपल यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव की पत्नी है। आपको बता बता दें की डिंपल यादव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी स्नातक किया है। कन्नौज से लगातार दो बार सांसद रह चुकी हैं। वह वर्तमान में 2022 से मैनपुरी से लोकसभा सदस्य हैं।

ये भी देखें : Lok Sabha Election 2024 : HD Revanna के हिरासत में लिए जाने पर Mallikarjun Kharge का बयान | News |

2012 15वीं लोक सभा में समाजवादी पार्टी के साथ कन्नौज सीट से उन्होंने राजनीति ने पहला कदम रखा। फिर 2014 में दुबारा कन्नौज से सांसद बनी, इसके बाद 2022 से अभी तक मैनपुरी से 17 वीं लोकसभा में सांसद है।

अक्षय यादव समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई रामगोपाल यादव के बेटे है।  Amity University Noida से स्नातक किया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद सीट से 2014 के चुनावों में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए। ये उनका दूसरा चुनाव है।

ये भी पढ़ें : Ayodhya News : पीएम मोदी करेगें आज राम जन्मभूमि अयोध्या में रोड शो, फूलों की होगी बारिश

आदित्य यादव शिवपाल सिंह यादव एक भारतीय राजनेता एवं सपा विधायक के बेटे है। शिवपाल यादव उत्तर प्रदेश सरकार में अलग-अलग समय में मंत्री रह चुके हैं। वहीं आदित्य यादव ने अभी राजनीति में अपना कदम रखा है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर