Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। बता दें कि जिस समय राहुल गांधी ने अपना नामांकन दाखिल किया उस समय मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी भी उपस्थित रही, वही नामांकन के समय पूरा गांधी परिवार हस्ता- मुस्कुराता नजर आ रहा था। सोनिया गांधी साल 2004 से लेकर 2019 तक लगातार इस सीट से ना केवल चुनाव को जीता बल्कि सदन तक पहुंची। इस बार रायबरेली से उनके बेटे राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। वही सोनिया गांधी नें रायबरेली सीट से चुनाव लड़नें से इंकार कर दिया। अब इस सीट पर उनके बेटे राहुल गांधी ने चुनावी कमान संभालने मैदान में उतरे है।|
ये भी देखें : Rahul Gandhi Nomination : Amethi को छोड़ जाने पर Keshav Prasad ने किया प्रहार
सीएम योगी ने कांग्रेस पर कसा तंज
युपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संभल मे जनसभा में संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन ऐसा लगता है जैसे किसी अनाड़ी के हाथों में ट्रैक्टर दे दिया हो।
आगे उन्होनें कहा कि अगर उन्हें कहा जाए चलाने को तो वह किसी के भी ऊपर चढ़ा देगें। ये उन दो लड़कों की जोड़ी है जो माफिया और अपराधियों को गले का हार बनाते थे। संतों को परेशान करना उनका काम था।
राहुल के नामांकन पर स्मृति ने बोला हमला
केंद्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा सीट से (Lok Sabha Elections) के लिए भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि मेहमानों का स्वागत करते है। हमलोग अतिथियों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, अमेठी से गांधी परिवार का ना लड़ना इस बात का संकेत देता है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में वोट होने से पहले ही अमेठी से अपना हार स्वीकार कर चुकी है अगर उन्हें लगता कि अमेठी से थोड़ी भी जीत की गुंजाइश होती तो वे यहां से जरुर लड़ते।”


