Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव के दो चरणों के मतदान हो चुके हैं, वही अब तीसरे चरण के चुनाव को महज दो दिन रह गए हैं। आपको बता दें कि तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर वोटिंग होगी। इन 10 पर 100 उम्मीदवार सामने चुनावी मैदान ने एक दूसरे का सामना करेंगे। बात करते है उम्मीदवारों की।
कौन सा उम्मीदवार हैं सबसे अमीर
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबित बरेली सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव प्रवीण सिंह ऐरन (Praveen Singh Aron) उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर उम्मीदवार है। बता दें कि इनकी संपत्ति लगभग 182 करोड़ है। अब बात करते है इनके राजनितिक करियर की।
राजनीति की शुरुआत जनता दल के साथ
बता दें कि इन्होंने सियासत में अपना पहला कदम 1989 में रखा था। वही राजनीति की शुरुआत के लिए जनता दल को चुना। इसके बाद आगे बढ़ते हुए 1993 में जनता दल का साथ छोड़ साइकिल की सवारी करना पसंद किया। वही 1995 से प्रवीण सिंह (Praveen Singh Aron) उत्तर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भी बने। इसके बाद बरेली से 15वीं लोकसभा के लिए साल 2009 में चुने गए।
इसके बाद थामा कांग्रेस का दामन
साल 2014 में साइकिल की सवारी छोड़ कांग्रेस का दमन थामा, और बरेली लोकसभा सीट से चुनावी रण में उतरे। 2019 में भी प्रवीण ने बरेली से दुबारा चुनाव के लिए मैदान में उतरे।
ये भी देखें : Rahul Gandhi Nomination : Amethi को छोड़ जाने पर Keshav Prasad ने किया प्रहार | #politics #election
वापस लौटे सपा के पास
2024 18वीं लोकसभा का चुनाव में अपना दल बदलकर वापस सपा के खेमे में आने का निर्णय लिया और इस बार समाजवादी पार्टी ने बरेली से उम्मीदवार बनाया हैं।


