राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lucknow News : लखनऊ जेल में 36 कैदी HIV पॉजिटिव, प्रशासन ने शुरू की काउंसलिंग

by | Feb 4, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, लखनऊ

Lucknow News : उत्तर प्रदेश लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आपको बता दें कि जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में एक साथ 36 कैदियों को HIV संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है। HIV पॉजिटिव सभी कैदियों को डॉक्टर की निगरानी में तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि दिसंबर 2023 में स्वास्थ्य विभाग ने एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देशों पर लखनऊ जेल के कैदियों की HIV स्क्रीनिंग कराई थी। जिसमे लगभग 3 हजार कैदियों का टेस्ट करवाया गया है। टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद से जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग दोनों में अफरा-तफरी मच गई।

ये भी देखें : World Cancer Day पर Indian Army ने लोगों को किया जागरुक | Dainik Hint | Cancer | Disease

Lucknow News : मिली जानकारी के मुताबिक, HIV टेस्ट करने पर 36 कैदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वही अब जेल प्रशासन ने 36 नए एचआईवी संक्रमित मरीज मिलने पर कैदियों की काउंसलिंग शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें : UP News : क्या लोकसभा चुनाव 2024 में NDA में शामिल होंगी मायावती? योगी के मंत्री ने लोकसभा चुनाव से पहले सियासी गर्मी

इससे पहले एचआईवी के 11 कैदी संक्रमित मिले थे। साथ ही अब 36 नए मामले मिलने पर HIV संक्रमित कैदियों की संख्या 47 हो गई है। केजीएमयू के एंट्री रेट्रो वायरल थेरेपी सेंटर से इन सभी मरीजों का इलाज करवाया जा रहा है। एचआईवी संक्रमित की डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर