Lucknow News : उत्तर प्रदेश लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि कुकरैल नदी के किनारे अवैध रूप से बसे हुए अकबरनगर में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। अकबरनगर में एक आखिरी मस्जिद बची थी। उसको बुलडोज़र की सहायता से आज गिरा दिया गया।
बता दें कि धार्मिक स्थलों को शासन ने सबसे आखिर में तोड़ने का फैसला किया था। यहां पर जो भी बिल्डिंग मौजूद थी जमींदोज कर दिए है। यहां से अब मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।
अकबरनगर में 24.5 एकड़ जमीन पर 1800 से ज्यादा अवैध निर्माण जमींदोज किए गए है, 2023 के आखिरी महीने से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया था। शासन द्वारा दिए निर्देश पर सर्वे में नदी की जमीन पर अवैध निर्माण की खबर सामने आई थी। वही अकबरनगर के निवासियों को रहने के लिए एलडीए की ओर से फ्लैट दिए गए हैं। 1200 लोगों को अब तक उनके फ्लैट में शिफ्ट किया जा चुका है। इसे लेकर कई लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।
योगी सरकार का क्या है प्लान?
बता दें कि कुकरैल नदी के किनारे योगी सरकार रिवर फ्रंट बनाकर टूरिज्म को आगे बढ़ाना चाहती है। अकबरनगर में इसके लिए अवैध रूप से बने हुए शोरूम, गोदाम, आवासीय मकानों और मॉल को गिराया जा रहा है।
(Lucknow) अकबरनगर के लोगों ने अपने घरों को टुटने से बचाने के लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ी है। वही बुलडोजर कार्रवाई को रोकने के लिए हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट भी गए। परंतु इससे राहत नहीं मिली। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ही कार्रवाई कीहै।
ये भी देखें : Owaisi On NCERT : NCERT ने नई किताब से हटाया बाबरी मस्जिद का जिक्र | Owaisi News |
ये भी पढ़ें : सीएम केजरीवाल को मिला कोर्ट से बड़ा झटका, इतने दिनों की बढ़ी न्यायिक हिरासत


