Lucknow News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राजधानी लखनऊ में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और आईटी हब बनाने के लिए वृंदावन योजना के तहत सेक्टर-15 को विकसित करने जा रही है। इस योजना में एक बड़ा कन्वेंशन सेंटर बनाने का भी प्रस्ताव है। एआई और आईटी प्रोजेक्ट्स के लिए 100 से ज्यादा प्लॉट चिन्हित किए गए हैं। इसके अलावा, इस योजना में हाउसिंग और होटल इंडस्ट्री को भी स्थान दिया गया है।
वृंदावन योजना में प्रमुख सुविधाएं और विकास
वृंदावन योजना का हिस्सा बनने के लिए देशभर से लोग दिलचस्पी दिखा रहे हैं। प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया फाइनल स्टेज में है और जल्द ही रजिस्ट्रेशन की शुरुआत होगी। यह क्षेत्र पहले भी डिफेंस एक्सपो और जी-20 सम्मेलन का स्थल बन चुका है। इस परियोजना में आवागमन की सुविधा को बढ़ाने के लिए मेट्रो लाने की योजना है। इसके साथ ही पार्किंग की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अंडरग्राउंड और मल्टी-लेवल पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी।
कन्वेंशन सेंटर के लिए 10,000 लोगों की बैठने की क्षमता का प्रस्ताव है, और पार्किंग के लिए 5,000 गाड़ियों की क्षमता का स्थान तैयार किया जाएगा। इसके अलावा, मेट्रो के लिए भी तैयारी की जा रही है। योगी सरकार इस महत्वकांक्षी परियोजना को लेकर काफी उत्साहित है।
आवास आयुक्त ने दी योजना की जानकारी
आवास आयुक्त बलकार सिंह ने कहा कि इस शहर का खाका तैयार किया जा चुका है और जल्द ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना से लगभग 3.5 लाख लोगों को रोजगार मिल सकेगा। यह (Lucknow News) एआई और आईटी हब सिटी एयरपोर्ट से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होगा और शहीद पथ से सीधे जुड़ा हुआ है। इसके अलावा, ट्रामा सेंटर, मेदांता, कैंसर संस्थान और पीजीआई जैसे प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों से भी यह नजदीक होगा।
वृंदावन योजना में सुविधाओं का विवरण
- एआई और आईटी प्लॉट: 11,79 एकड़ में
- कन्वेंशन सेंटर: 1,32 एकड़ में
- होटल के लिए प्लॉट: 8,29 एकड़ में
- हाउसिंग के लिए प्लॉट: 1,18 एकड़ में
- कमर्शियल एरिया के लिए प्लॉट: 2,13 एकड़ में
- पार्किंग के लिए प्लॉट: 3 एकड़ में
- ग्रीनरी एरिया: 20 एकड़ में
- कुल विकसित क्षेत्र: 260 एकड़
आवास विकास परिषद की नई योजना
लखनऊ (Lucknow News ) के अवध विहार योजना में आवास विकास परिषद ने 72 आवासीय भूखंडों की बिक्री शुरू कर दी है। इन भूखंडों के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गया है और यह प्रक्रिया 13 फरवरी तक चलेगी। इन भूखंडों का क्षेत्रफल 128 वर्ग मीटर (1,377 स्क्वॉयर फीट) है और इनकी कीमत करीब 55 लाख रुपए रखी गई है। यदि भूखंड पार्क फेसिंग या कार्नर वाले हैं तो उनकी कीमत बढ़कर 63 लाख रुपए हो जाएगी। रजिस्ट्रेशन के समय सामान्य श्रेणी के लोगों को 2.75 लाख और आरक्षित श्रेणी के लोगों को 1.38 लाख रुपए का भुगतान करना होगा।
गोसाईगंज में 5000 प्लॉट की योजना
उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद लखनऊ के गोसाईगंज में 5000 प्लॉट्स की योजना शुरू करने जा रही है। इसमें से पहले चरण में 2000 भूखंडों का पंजीकरण जल्द ही किया जाएगा। शेष 3000 प्लॉट्स का रजिस्ट्रेशन बाद में किया जाएगा।
इन प्लॉट्स का आकार 72 से लेकर 300 वर्ग मीटर तक होगा। योजना के तहत आवंटियों को दो साल के भीतर प्लॉट का कब्जा दिया जाएगा। इन भूखंडों की कीमत प्रति वर्ग मीटर 22,000 से 23,000 रुपये के बीच निर्धारित की गई है।
ये भी देखें : Bihar के किसानों की बल्ले-बल्ले, Nitish Government ने कर दिया बड़ा ऐलान


