Maha Kumbh 2025 : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर महाकुंभ से लौट रही बस में अचानक आग लगने से एक यात्री की मौत हो गई। यह घटना फिरोजाबाद के थाना मटसेना इलाके में सुबह करीब 4 बजे हुई। बस में 53 यात्री सवार थे, जिनमें से 52 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में एक यात्री बस के अंदर सोता रह गया, जिसके कारण उसकी जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान राजस्थान के नागौर जिले के पवन शर्मा के रूप में हुई है। उनके परिजन भी बस में सवार थे।
घटना की सूचना मिलते ही फिरोजाबाद सदर तहसील के उप जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक रवि शंकर प्रसाद और शिकोहाबाद के सीओ प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासन की टीम ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। (Maha Kumbh 2025) बस में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग तेजी से फैल गई लेकिन अधिकांश यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
मृतक यात्री पवन शर्मा के परिजनों ने बताया कि वह बस के अंदर सो रहे थे और आग लगने के बाद बाहर नहीं निकल पाए। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने यात्रियों और उनके परिजनों को गहरा सदमा पहुंचाया है। प्रशासन ने मृतक के परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
ये भी पढ़ें : Magha Purnima : माघ पूर्णिमा पर स्नान-दान के साथ करें पूजा, जानें शुभ समय और महत्व
ये भी देखें : Arvind Kejriwal पर फिर बरसी Swati Maliwal, कहा- “कुछ लोगों ने पंजाब को ATM समझ रखा है”


