राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Mahakumbh 2025 : यूपी सरकार महाकुंभ में करेंगी कैबिनेट बैठक, इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी बात

by | Jan 16, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में देश-विदेश से भक्तों का जमावड़ा होने के बीच अब यह चर्चा भी तेज हो गई है कि यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री भी महाकुंभ में पहुंचने वाले हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुंभ के दौरान यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक प्रयागराज में आयोजित होगी, हाल ही में इस पर निर्णय लिया गया है कि तारीख अभी तय नहीं हुई है। ऐसे में सभी की निगाहें कैबिनेट बैठक की तारीख पर टिकी हुई हैं।

मीडिया से बात करते हुए एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि कैबिनेट बैठक आयोजित करने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है, अब केवल तारीख तय करना बाकी है। इस पर चर्चा अंतिम चरण में है और जल्दी ही महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में कैबिनेट बैठक होगी। वहीं, कुछ अन्य सूत्रों ने संभावना जताई है कि अगले हफ्ते ही कैबिनेट बैठक आयोजित की जा सकती है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि इस बैठक में योगी सरकार कई बड़े फैसले ले सकती है, जिनमें राज्य के विकास और जनता से जुड़े अहम फैसले शामिल हो सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, यह भी संभावना जताई जा रही है कि महाकुंभ में होने वाली योगी सरकार की बैठक में पहले मंत्री संगम में स्नान करेंगे और उसके बाद बैठक में हिस्सा लेंगे। यह दूसरी बार होगा जब प्रयागराज में योगी सरकार की कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। इससे पहले 2019 के कुंभ में भी कैबिनेट बैठक प्रयागराज में हुई थी, और उस दौरान मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर अहम फैसले लिए गए थे।

तारीखों को लेकर कहा जा रहा है कि योगी सरकार की कैबिनेट बैठक मौनी अमावस्या के स्नान पर हो सकती है। 21 जनवरी को मौनी अमावस्या के पर्व पर कई वीआईपी मेहमानों के महाकुंभ में पहुंचने के कार्यक्रम तय हैं, इसलिए यह बैठक उसी दिन होने की संभावना है। इस तरह, सभी की नजरें अब महाकुंभ के इस ऐतिहासिक मौके पर होने वाली कैबिनेट बैठक की तारीख पर हैं।

ये भी पढ़ें : MahaKumbh 2025 : महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन आसमान से बरसेगा अमृत, जानिए क्या है इसका धार्मिक महत्व

ये भी देखें : Bihar के किसानों की बल्ले-बल्ले, Nitish Government ने कर दिया बड़ा ऐलान

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर