राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Mahakumbh Stampede Updates : कौन हैं SSP राजेश द्विवेदी जिनके कंधों पर है महाकुंभ में लॉ एंड ऑर्डर का भार

by | Jan 29, 2025 | अपना यूपी, ट्रेंडिंग, प्रयागराज, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Mahakumbh Stampede Updates : प्रयागराज के महाकुंभ मेले में हुई भगदड़ की खबर ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत होने और कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं और स्थिति पर निगरानी बनाए हुए हैं। वहीं इस बीच एसएसपी कुंभ मेला राजेश द्विवेदी का एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

घटना के बाद न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए एसएसपी कुंभ मेला राजेश द्विवेदी ने कहा “कोई स्टैंपीड वाली बात नहीं थी। यह अत्यधिक भीड़भाड़ के कारण हुआ था, जिसके चलते कुछ श्रद्धालु घायल हो गए। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। मेरी श्रद्धालुओं से अपील है कि जो घाट उनके लिए खुले हैं, वहां आराम से स्नान करें।” एसएसपी के इस बयान ने सोशल मीडिया पर विवाद पैदा कर दिया है और यूजर्स उनकी आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं।

एसएसपी राजेश द्विवेदी उत्तर प्रदेश पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी हैं और मिर्जापुर जिले के मूल निवासी हैं। उन्होंने 2013 में प्रोमोशन लेकर एसएसपी का पद संभाला था। 30 मई 1969 को जन्मे राजेश द्विवेदी ने MBA (मैनेजमेंट) की डिग्री प्राप्त की है। उनकी कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता को लेकर कई बार चर्चा हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी तक भगदड़ (Mahakumbh Stampede Updates) में मरने वालों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना को ‘अत्यंत दुखद’ बताया और हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले श्रद्धालुओं के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं।

ये भी पढ़ें : Mahakumbh : मौनी अमावस्या स्नान के दौरान महाकुंभ में मची भगदड़, 10 लोगों की मौत होने की आशंका

ये भी देखें : Maha Kumbh को लेकर Mallikarjun Kharge के बयान पर भड़के Dhirendra Krishna Shastri

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर