खबर

Mahoba : आरोपियों ने दरोगा से छीनी रायफल , मुठभेड़ में 2 आरोपी एवं 3 पुलिसकर्मी घायल

by | Nov 1, 2023 | अपना यूपी, क्राइम, बड़ी खबर, मुख्य खबरें | 0 comments

उत्तर प्रदेश के महोबा से एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि थाना पनवाड़ी के नकरा-आफतपुरा बस स्टैंड के पास छात्र की बस के नीचे आने की वजह से मौत हो गई। जिसके बाद लोगों ने वह पर जाम लगा दिया। वही जाम लगाने वाले लोगों द्वारा दरोगा से मारपीट करके फरार पांच आरोपियों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। उसी दौरान आरोपियों ने सिपाही की बंदूक छीनकर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जबाव में फायरिंग की। दोनों आरोपियों को इस मुठभेड़ में पैर में गोली लगी हैं। वही दो सिपाही एवं दरोगा घायल बताए जा रहे है। सीएचसी पनवाड़ी में सभी को भर्ती कराया गया। दोनों आरोपियों की हालत गंभीर है। आरोपियों को जिला में अस्पताल रेफर किया गया है।

ये भी देखे : Kolkata पहुंची Pakistan Team ने डिनर करने से मना किया, Zomato से आर्डर की बिरयानी !

सोमवार की शाम पांच बजे आफतपुरा निवासी 13 वर्षीय छात्र प्रिंस को रोडवेज बस ने साइकिल से जाते वक्त टक्कर मारकर कुचल दिया था। बता दें कि छात्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। वही दरोगा से मारपीट करते हुए पुलिस को आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने खदेड़ दिया था। इस घटना में पांच नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। देर शाम आरोपी परशुराम, मोनू समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिन्हें पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल ले जा रहा था। सरकारी वाहन में दो आरोपी सवार थे वही तीन आरोपियों को कार से लेकर जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार पनवाड़ी से निकलते ही नेहरू इंटर कॉलेज के पास सरकारी वाहन से जा रहे आरोपी मोनू एवं परशुराम लघुशंका के लिए गाड़ी को रुकवाते हुए पुलिस वालों की रायफल छीनकर भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा करने पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने भी जवाबी फायरिंग की। आरोपी मोनू व परशुराम के पैर पर गोली लगने से दोनों घायल हो गए। वही एसआई सुरेंद्र, सिपाही मिथुन एवं अंकित को भी कई चोट आईं। सबको सीएचसी पहुंचाया गया। दोनों आरोपियों को वहा से जिला अस्पताल भेज दिया गया।

ये भी पढ़े : Karwa chauth 2023: करवा चौथ की चमक, प्यार और परंपरा का है जश्न

पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने बताया कि छात्र की मौत के पश्चात दरोगा के साथ जाम लगाए हुए अराजक तत्वों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। इसमें कार्रवाई के दौरान पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया था। डॉक्टरी परीक्षण के लिए आज सभी को जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही दो आरोपियों ने लघु शंका के लिए उतरे एवं पुलिसकर्मी की रायफल छीनकर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों आरोपी के पैर पर गोली लगने से घायल हो गए। वही पुलिसकर्मी को भी चोट आई है। जिनका इलाज सीएचसी में चल रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर

Home | About Us | Privacy Policy | Terms and Conditions