राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Mainpuri News : मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने साइकिल पर सवार लोगों को कुचला

by | Oct 12, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Mainpuri News : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि शनिवार सुबह मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में साइकिल अज्ञात वाहन ने साइकिल पर सवार लोगों को रौंद दिया। तीनों लोग घर से राशन का समान लेने के लिए जा रहे थे। तभी अचानक हाईवे पर अज्ञात वाहन तीनों को कुचल दिया, सड़क पर तीनों की लाशें बिखर गई। हादसे की सुचना मिलने के बाद पुलिस और गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। जिसके पश्चात पुलिस ने लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह बेवक के खाकेताल में रहने वाले खेम करन सिंह, विनोद कुमार सिंह और सिंहलाल सिंह शाक्य साइकिल से सामान लेने के लिए घर से निकले थे। अज्ञात वहां ने तीनों को विद्या कोल्ड स्टोर के सामने रौंद दिया। इस भीषण हादसे में तीनों मृतकों के शव हाईवे पर बिखरे पड़े थे और उनकी साइकिल भी चकनाचूर हो गई। दुर्घटना के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल घटना स्थल प् पहुंची।

बता दें कि घटना की सुचना परिजनों और ग्रामीणों मिलते ही सभी घटना स्थल पर पहुंच गए। मृतकों की लाशों को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों की लाशों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि किस वाहन से ये हादसा हुआ है।

ये भी पढ़ें : Akhilesh Yadav : लखनऊ में जयप्रकाश नारायण की जयंती पर विवाद, अखिलेश यादव को श्रद्धांजलि देने की नहीं मिली अनुमति

ये भी देखें : Ladli Bahana Yojana पर बयान देकर बुरे फंसे Sanjay Raut, दर्ज हुई FIR

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर