खबर

Mathura: महिला ने ‘मां’ शब्द को किया कलंकित, अपने ही दिव्यांग बेटे को उतारा मौत के घाट

by | Oct 16, 2023 | अपना यूपी, क्राइम, मथुरा | 0 comments

उत्तर प्रदेश मथुरा (Mathura) में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जी हां एक मां ने ‘मां ‘ शब्द को ही कलंकित किया है। आपको बता दें कि यहां कोसीकलां थाना क्षेत्र के बठैनकलां गांव में मां ने अपने 10 वर्षीय दिव्यांग बेटे को लाठी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। बेटे को मौत के घाट उतारने के बाद खुद भी फांसी के फंदे से झूल गई। वही इस घटना से पुरे क्षेत्र में दहशत फैली गई है।

मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक

बताया जा यह है कि रविवार को मेले का आयोजन था। गांव निवासी पूरन मेले में गया था। वही घर पर उसकी 50 वर्षीय पत्नी ओमवती एवं 10 वर्षीय बेटा विष्णु उर्फ पवन दोनों ही थे। पवन दिव्यांग था। पूरन की पत्नी ओमवती मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह काफी लम्बे समय से बीमार चल रही थी। पिछली रात को मकान के बरामदे में एक चारपाई पर विष्णु और दूसरी पर ओमवती सो रही थी।

ये भी पढ़े :-Deoria में एक पुलिसवाले ने दी धमकी, Audio हुआ वायरल | Deoria | Hindi News | UP News

करीब आधी रात को ओमवती ने सोते समय अपने बेटे विष्णु के सिर पर लाठी से हमला किया और तब तक मारती रही जब तक वो मर नहीं गया। इसके पश्चात उसके शव को 500 लीटर की पानी की टंकी में डाल दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद खुद को भी एक दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। जब दूधवाली सुबह घर पर पहुंची और उसने दरवाजे को खटखटाया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसने ग्रामीणों को इक्क्ठा किया।

ये भी पढ़े :-राघव चड्ढा ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, 30 अक्टूबर को होगी सुनवाई

ग्रामीणों ने आकर दरवाजे को तोड़ दिया। तब उन्होंने देखा कि महिला फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। चारपाई के ऊपर और उसके नीचे हर तरफ खून ही खून फैला हुआ था। वही पास में एक डंडा रखा मिला, उस पर खून लग हुआ था। ये सब देखने के बाद ग्रामीणों ने आसपास खोजा तो पानी की टंकी में बच्चे का शव बरामद हुआ। पुलिस को इसकी सुचना दी गई। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया। अब पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर

Home | About Us | Privacy Policy | Terms and Conditions