Mathura News: उत्तर प्रदेश मथुरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि मथुरा में यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। तहसील महवाल इलाके, बलदेव इलाके, तहसील छाता और तहसील मांट इलाके के लगभग तीन दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए है, जिसके कारण यमुना से सटे क्षेत्रों के लोगों की धड़कनें बढ़ना शुरू हो गई है।
सभी विभागों को दी जिम्मेदारियां
मथुरा जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि हम सभी बृजवासियों के साथ हैं। किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है, प्रशासन में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। यमुना नदी के किनारे जो गांव हैं उन सबको मुनादी कराकर के सूचित कर दिया गया है साथ ही साथ भोजन की व्यवस्था एवं पशुओं के चारे की व्यवस्था कर ली गई है।
सिंचाई विभाग को स्वास्थ्य विभाग हो सभी विभागों को जिम्मेदारियां दी गई है सभी अपने-अपने कार्य में लगे हुए हैं। जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा यमुना का जलस्तर बढ़ा है, परंतु घबराने की जरूरत नहीं है। बाढ़ जैसी संभावना नहीं है अगर ऐसी स्थिति उत्पन्न होती भी है। तो प्रशासन हर तरह से बृजवासियों के साथ है उनकी सेवा करने के लिए तत्पर है।
यमुना प्रांगण में पहुंच चुका यमुना का पानी
तहसील महवाल इलाके, बलदेव इलाके और तहसील छाता, तहसील मांट इलाके के लगभग तीन दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गई है। वहीं यमुना किनारे बने यमुना मईया के प्रांगण में भी यमुना का पानी पहुंच चुका है, पानी में होकर अपनी यमुना मईया के दर्शन कर रहे है श्रद्धालुओं का आगमन पूरी तरह से बंद हो चुका है।
दिनचर्या का सामान लाना बच्चों का स्कूल जाना आदि सब बंद हो गया है, ग्रामीण लगातार प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं, परंतु प्रशासन के द्वारा ना तो मुनादी कराई गई ना बाढ़ से ग्रसित लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचने के इंतजाम किए गए हैं, प्रशासन आराम से चेंज की सो रहा है, ऑफिस में बैठकर अधिकारी सिर्फ लोगों को निर्देश दे रहे हैं, कि सुरक्षित जगह पर रहे परंतु धरातल पर प्रशासन द्वारा कोई इंतजाम नहीं किया जा रहे हैं,
ये भी पढ़ें: CP Radhakrishnan: उपराष्ट्रपति चुनाव में BJP का मास्टरस्ट्रोक, CP राधा कृष्णन को बनाया उमीदवार
ये भी देखें : मतदाता अधिकार यात्रा पर संबित पात्रा का तंज, बोले “बिहार में दो लड़के, जेल यात्रा, बेल यात्रा…”