राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Mayawati News : सपा पर बरसीं मायावती, कहा- ‘माफ करना असंभव’, बसपा ने कांग्रेस और भाजपा पर भी साधा निशाना

by | Apr 20, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Mayawati News : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए ट्वीट्स के माध्यम से मायावती ने सपा के साथ-साथ कांग्रेस और भाजपा को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने सपा पर दलितों के साथ विश्वासघात और छलावा करने का गंभीर आरोप लगाया है।

मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा की तरह बहुजन समाज खासकर दलितों को उनका संवैधानिक हक देने में असफल रही है। उन्होंने लिखा कि इन पार्टियों को दलितों की गरीबी, जातिवादी शोषण और अन्याय-अत्याचार खत्म करने में कोई सहानुभूति या इच्छाशक्ति नहीं है। यही वजह है कि बहुजन समाज आज भी मुख्यधारा से कोसों दूर है।

मायावती ने समाजवादी पार्टी पर लगे पुराने आरोपों को एक बार फिर दोहराते हुए लिखा कि सपा ने बसपा के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि 2 जून को बसपा नेतृत्व पर हुआ जानलेवा हमला, प्रमोशन में आरक्षण का बिल संसद में फाड़ना, और बसपा द्वारा बनाए गए संतों, गुरुओं व महापुरुषों के नाम पर रखे गए जिलों, पार्कों और संस्थानों का नाम बदलना, ऐसे जातिवादी कृत्य हैं जिन्हें माफ करना असंभव है।

बसपा प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी लगातार जातिवादी व्यवस्था को खत्म कर समतामूलक समाज और सर्वसमाज में भाईचारा कायम करने के मिशन में लगी रही है। लेकिन सपा ने संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ के चलते इस मिशन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। उन्होंने लोगों से सपा के ऐसे रवैये से सावधान रहने की अपील की।

मायावती ने लिखा कि कांग्रेस और भाजपा की तरह ही सपा भी दलितों-बहुजनों की सच्ची हितैषी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों की नीयत और नीति में खोट है और ये केवल बहुजन समाज के वोटों के लिए छलावा करती हैं। इसके विपरीत, बसपा बहुजन समाज को शासक वर्ग बनाने के लिए समर्पित और संघर्षरत है।

ये भी पढ़ें : Sambhal News : संभल में फिलिस्तीन के समर्थन में लगे पोस्टर, इजराइली प्रोडक्ट्स के बहिष्कार की अपील

ये भी देखें : CM योगी ने गोरखपुर में नन्हे बच्चों के साथ शेयर किया क्यूट मूमेंट, कैमरे में हुआ कैद


अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर