खबर

Meerut : अवैध पटाखा फैक्टरी में हुआ विस्फोट, चपेट में आए आस-पास के घर, 2 लोगों की मौत

by | Oct 17, 2023 | अपना यूपी, बड़ी खबर

उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) से एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि मेरठ के लोहिया नगर स्थित एक मकान में आज सुबह बड़ा धमाका हो गया। यहां पर साबुन के गोदाम में पटाखे बनाए जा रहे थे। अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए जोरदार धमाके के कारण पूरा इलाका दहल उठा है। वही ये धमाका इतना जोरदार था कि उसके आस-पास के मकान भी प्रभावित हो गए है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत बताई जा रही है। वही कई लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई है।

ये भी पढ़े :-Aligarh Violence: अलीगढ़ में राम बारात पर किया पथराव, नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश!

घटना की जांच ने जुटी पुलिस

सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मकान में कई लोगों के दबे होने की संभावना जताई जा रही है। धमाका इतना जोरदार था कि 33 केवी की लाइन के खंभे भी टूट गए।वहां सड़क से गुजरने वालें कई लोग घायल हो गए। वही लगभग 3 से 4 किमी तक इस धमाके का असर रहा और साथ ही आस-पास के मकान धमाके की वजह से हिल गए। जिस मकान को नुकसान पहुंचा है, वो किसी संजय गुप्ता का बताया जा रहा है जो की किसी गौरव त्यागी नाम के व्यक्ति ने उसे किराए पर ले रखा था। पुलिस वहा मौके पहुंचकर घटना की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े :-Manipur Violence : सीबीआई ने मणिपुर के वायरल वीडियो केस में 6 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

आपको बता दें कि पटाखे बनाने का काम जिस जगह पर चल रहा था वह सत्यकाम स्कूल के पास ही स्थित है। स्कूल के समय से पहले ये विस्फोट हुआ, वर्ना बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था। विस्फोट के कारण तीन मकान गिरने के साथ दूर तक के मकान भी हिल गए। सत्यकाम स्कूल के अलावा भी उसके आस-पास के सभी मकानों के शीशे टूट गए है। इस घटना के दौरान वह पर हर तरफ अफरातफरी मची गई है। वही गंभीर रूप से झुलसे कई पीड़ितों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। गिरे मलबे से बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद किये हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर