राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Minister Omprakash Rajbhar : राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, कहा – ‘सपा प्रमुख ने आजम का इस्तेमाल सिर्फ…’

by | Sep 20, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Minister Omprakash Rajbhar : कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को एक ऐसा गुलाम नेता चाहिए जो गूंगा-बहरा हो और उनकी बातों पर सिर्फ हां में हां मिलाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आजम खां के मामले में समाजवादी पार्टी दोषी है, और अखिलेश यादव ने उन्हें किनारे लगाने का काम किया है। वह शुक्रवार को रामपुर में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आजम खां के संबंध में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा ने आजम खां का इस्तेमाल केवल मुस्लिम वोटों के लिए किया। उन्होंने कहा कि सपा ने आजम खां का लाभ उठाया, लेकिन कभी भी उन्हें या उनकी कौम को कोई हिस्सेदारी नहीं दी। उन्होंने यह भी बताया कि सपा ने आजम को कभी उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया और यह कि अखिलेश यादव ने उन्हें आजम से मिलने सीतापुर जेल नहीं जाने दिया।

राजभर ने यह भी कहा कि जिस मामले में आजम खां जेल में हैं, उसमें सपा ने उन्हें फंसाया है। उन्होंने दावा किया कि अगर सपा कानून के दायरे में काम करती, तो आज आजम खां जेल में नहीं होते। उन्होंने स्पष्ट किया कि सपा ने आजम खां के साथ 100 प्रतिशत पक्षपात किया है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मुस्लिमों को वोट के लिए गुमराह करते हैं और उन्हें बीजेपी के खिलाफ भड़काते हैं। आजम परिवार के कोर्ट से 10 हजार हर्जाने के लिए समय मांगने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले तोती बोलती थी, लेकिन अब वह बात नहीं रही है।

ये भी पढ़ें : Ghaziabad News : कैसे योगी आदित्यनाथ द्वारा दिया फ़ोन छीन ले गया बाहरी शख्स! दिव्यांग मनोज ने बताई आपबीती

ये भी देखें : CM Chandrababu Naidu ने YSRCP सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर