राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Nepal crisis News: नेपाल में हालात बिगड़ते ही यूपी सरकार अलर्ट पर, सीमाएं सील और सोशल मीडिया पर नजर

by | Sep 10, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Nepal crisis News: नेपाल में इन दिनों हालात ठीक नहीं हैं। आंतरिक विद्रोह और बगावत की खबरों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। नेपाल से सटे यूपी के जिलों में चौकसी बढ़ा दी गई है, सीमाएं सील कर दी गई हैं और सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को साफ निर्देश दिए हैं कि नेपाल सीमा से सटे इलाकों में किसी भी तरह की ढील न दी जाए। यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण ने भी पुलिस अधिकारियों से कहा है कि 24 घंटे सतर्क रहें।

इन इलाकों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है और लगातार पेट्रोलिंग (गश्त) की जा रही है। पुलिस की टीमें हर गतिविधि पर नजर रख रही हैं ताकि कोई भी गड़बड़ी तुरंत रोकी जा सके।

राज्य सरकार ने पुलिस मुख्यालय को सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी करने को कहा है। अगर किसी ने भड़काऊ पोस्ट की या कोई संवेदनशील जानकारी शेयर की, तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। एक विशेष यूनिट को इस काम में लगाया गया है जो दिन-रात पोस्ट्स पर नजर रख रही है।

नेपाल में अगर कोई भारतीय फंसा हुआ है या किसी को मदद चाहिए, तो उसके लिए भी सरकार ने खास इंतजाम किए हैं। एक विशेष नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) बनाया गया है, जिसकी जिम्मेदारी एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश को दी गई है।

उन्होंने बताया कि तीन हेल्पलाइन नंबर और एक व्हाट्सएप नंबर चालू कर दिए गए हैं। ये नंबर 24 घंटे काम करेंगे, ताकि किसी को भी मदद की जरूरत हो, तो तुरंत मिल सके।

राज्य सरकार का कहना है कि नेपाल की स्थिति पर पूरी नजर है और जरूरत पड़ने पर सुरक्षा के और भी कड़े कदम उठाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Uttarakhand News: केदारनाथ में ग्लेशियर से हल्का एवलांच, कोई नुकसान नहीं, अलर्ट मोड पर प्रशासन

ये भी देखें: Mayawati On Akash Anand: आकाश आनंद को नई कमान!, क्या अब बिहार चुनाव में मचेगा घमासान?

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर