‘आत्महत्या ‘ सुनते ही सबसे पहला ख्याल मन में ये ही आता है आखिर क्यों की होगी। ऐसा क्या हुआ होगा जिसकी वजह से ये कदम उठाने पर मजूर हुए। चलिए आपको बताते है कि पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के नोएडा से अलग-अलग मामलों में सात लोगों की कथित तौर पर आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस अभी मामलों की छानबीन कर रही हैं। सोमवार (6 नवंबर) को पुलिस प्रवक्ता द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में जनपद गौतमबुद्ध नगर में अलग-अलग मामलों में कथित तौर पर सात लोगों ने आत्महत्या कर ली।
उनका कहना कि जिन्होंने आत्महत्या की है उनकी पहचान हो गई है। शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। साथ ही ये भी बताया कि मरने वालों की उम्र 16 से लेकर 57 साल के बीच है। पुलिस के मुताबिक, थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-47 के कांशीराम कालोनी की 12 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली है।
ये भी देखे : MP Election: 100 करोड़ के वीडियो ने MP में मचाया घमासान, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बढ़ी टेंशन!
नोएडा में आत्महत्या के मामले
मिली जानकारी के अनुसार बच्ची के माता-पिता की कुछ साल पहले मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद वह अपने रिश्तेदार के साथ रहने लगी थी। इसके अलावा थाना फेस-3 क्षेत्र के मामूरा में 16 वर्षीय लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में सदरपुर कॉलोनी के 21 वर्षीय हरपाल ने भी फांसी लगाकर खुद की जान दी। मृतक कैब ड्राइवर था वह यहां किराए पर रहता था।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, थाना बिसरख क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव में सूरजपाल, सेक्टर-118 स्थित जोडियक सोसायटी में पीओपी करने वाले मजदूर एवं थाना फेस-2 क्षेत्र के याकूबपुर गांव में 20 वर्षीय युवक ने भी फांसी लगाकर अपनी जान ले ली।
मिले दो शव भी
इसके साथ ही प्रवक्ता ने कहा कि रविवार की देर रात जिले के दनकौर थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव के पास 35 वर्षीय महिला का शव नाले में पड़ा मिला। पुलिस को लगता है कि महिला की हत्या करके उसके शव को नाले में फेंक दिया गया है। शव की जांच पड़ताल की जा रही है, इस दौरान पुलिस ने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र के प्यावली गांव के पास नहर में सोमवार को 25 साल के एक युवक का शव मिला है।


