राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Ola Uber News: महिलाओं की सुरक्षा के लिए यूपी सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-ई-रिक्शा, टैक्सी और कैब चालकों को वाहन पर लगानी होगी अपनी जानकारी

by | May 29, 2025 | अपना यूपी, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Ola Uber News: उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक अहम निर्णय लिया है। राज्य के सभी जिलों में अब ऑटो, ई-रिक्शा, टैक्सी और ओला-उबर जैसी कैब सेवाओं से जुड़े सभी चालकों को अपने वाहन में स्पष्ट रूप से अपना नाम और मोबाइल नंबर प्रदर्शित करना अनिवार्य कर दिया गया है। जब तक यह जानकारी वाहन में नहीं होगी, चालक को वाहन चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस नियम की नींव उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सिफारिश पर रखी गई। आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान ने परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह को पत्र लिखकर सभी सार्वजनिक परिवहन वाहनों पर चालकों की पहचान, मोबाइल नंबर और आधार संख्या अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किए जाने की मांग की थी। आयोग को विभिन्न जिलों से महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और उत्पीड़न की घटनाओं की शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिसके बाद यह मांग की गई।

हाल ही में लखनऊ में एक छात्रा को ऑटो चालक की छेड़छाड़ से बचने के लिए चलती गाड़ी से कूदना पड़ा था। इससे पहले एक युवती, जो परीक्षा देकर वाराणसी से लौट रही थी, उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। ऐसी घटनाओं ने समाज और प्रशासन दोनों को झकझोर कर रख दिया है। महिला आयोग का मानना है कि यदि वाहनों में चालक की पहचान प्रदर्शित हो, तो किसी भी आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करना आसान हो सकता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने महिला अपराधों पर नियंत्रण के लिए ठोस प्रयास किए हैं। अपराधों की निगरानी और अभियोजन प्रक्रिया को सशक्त बनाने से अपराध दर में उल्लेखनीय गिरावट आई है।

  • 2016 की तुलना में 2023-24 में दहेज हत्या जैसे अपराधों में 17.5% की कमी
  • बलात्कार के मामलों में 25.3% की गिरावट
  • 2017-2024 के बीच POCSO एक्ट के अंतर्गत 9875 मामलों में सजा दिलाई गई
  • 2022-24 के बीच 16,718 अभियुक्तों को सजा, जिसमें
    • 21 को फांसी,
    • 17,013 को आजीवन कारावास,
    • 4653 को 10 वर्ष या अधिक,
    • और 10,331 को 10 वर्ष से कम का कारावास दिया गया।

इन आंकड़ों से यह साफ है कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर और प्रतिबद्ध है। सार्वजनिक परिवहन में चालक की जानकारी प्रदर्शित करने का यह कदम महिला यात्रियों के लिए एक अतिरिक्त सुरक्षा कवच प्रदान करेगा और अपराधियों पर भी नकेल कसेगा।

ये भी पढ़ें : Bahraich News: गन्ने के खेत में छुपा है खतरा, बहराइच में तेंदुए और बाघों की मौजूदगी से दहशत

ये भी देखें : Arun Govil: भारत में आतंक के खिलाफ विपक्ष और सरकार एक साथ! जानें और क्या बोले BJP सांसद

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर