राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Operation Sindoor: भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद यूपी में रेड अलर्ट, कांग्रेस सांसद का बयान वायरल

by | May 8, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का करारा जवाब देते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल स्ट्राइक की। यह कार्रवाई लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के गढ़ों पर की गई, जिसमें कई आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया गया।

सेना की इस सटीक कार्रवाई के बाद देशभर से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच, सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, हमारी कार्रवाई सटीक निशाना साधकर की गई है। हमने सिर्फ आतंकी ढांचे पर हमला किया है, नागरिकों को निशाना नहीं बनाया गया है… आतंकी मसूद अजहर को अब अपने परिवार के सदस्यों की मौत का दर्द समझ में आएगा। पाकिस्तान एक कायर देश है, जो पीछे से वार करता है। यह तो सिर्फ शुरुआत है, हमें आतंकवाद की जड़ों को खत्म करना है…”

सेना की इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने 7 मई को राज्यभर में रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। यूपी के सभी जिलों की पुलिस यूनिट्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

थानों की रूटीन गश्त के साथ-साथ रात की पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है। इंटेलिजेंस यूनिट्स को अलर्ट मोड पर रखा गया है और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगाह रखी जा रही है।

प्रदेश प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें। साथ ही लोगों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें और शांति बनाए रखें।

भारत द्वारा की गई इस निर्णायक कार्रवाई के बाद देशभर में आतंक के खिलाफ एकजुटता और सख्ती के संकेत साफ नजर आ रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर न केवल आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने का प्रयास है, बल्कि यह भारत की सुरक्षा नीति में आए बदलाव का भी प्रतीक बन चुका है।

ये भी पढ़ें: Rea Alert Declared: पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत का पाकिस्तान पर जोरदार प्रहार, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर इन राज्यों में हाई अलर्ट

ये भी देखें: Operation Sindoor : Pakistan के कई ठिकानों पर Indian Army ने किया एयरस्ट्राइक | Dainik Hint

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर