राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Pallavi Patel News : सपा विधायक के भ्रष्टाचार वाले आरोप पर आशीष पटेल का पलटवार, कहा – ‘मैं डरने-दबने वाला नहीं, जरूरत हो तो CBI जांच…’

by | Dec 18, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Pallavi Patel News : समाजवादी पार्टी की बागी विधायक और अपना दल कमेरावादी पार्टी की नेता पल्लवी पटेल ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। पल्लवी पटेल ने इन आरोपों को लेकर मंगलवार को एक बयान दिया, जिसके बाद आशीष पटेल ने मीडिया से बातचीत कर इन आरोपों का जवाब दिया।

आशीष पटेल ने पल्लवी पटेल के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “प्रायोजित लोगों के बारे में बात करने की क्या आवश्यकता है? आप टाइमिंग को देखें, उत्तर प्रदेश में नकल का बड़ा काम होता था, मैंने उस पर ब्रेक लगाया और अब केवल सरकारी कॉलेज ही परीक्षा केंद्र बनते हैं। पहले कुकुरमुत्ते की तरह कॉलेज खुलते थे, जिन पर मैंने ब्रेक लगा दिया। निश्चित तौर पर इससे कुछ लोगों के हित प्रभावित हुए होंगे, तो वे किसी न किसी तरीके से मुझे निशाना बना रहे हैं।”

मंत्री ने इस दौरान कहा, “मेरा नाम आशीष पटेल है और मैं सरदार पटेल का बेटा हूं। मैं डरने और दबने वाला नहीं हूं। मैंने तो यह भी कहा है कि अगर जरूरत पड़े तो सीबीआई से जांच करा लीजिए, मेरे सारे कार्यों की सीबीआई से जांच कराई जाए। अब इसमें कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है। साजिश किसने की है, यह भी जांच का विषय है।”

आशीष पटेल ने आरोपों को साजिश बताते हुए कहा कि, “आप समय को देखिए, विधानसभा सत्र शुरू होने के एक दिन पहले ये मामला उछाला गया है। आप खुद समझें कि यह सब किस तरह का खेल है। मैं न तो नकल माफिया से डरने वाला हूं और न ही किसी दबाव में आने वाला हूं। ईंट का जवाब पत्थर से दूंगा। सोनेलाल पटेल ने हमें यही सिखाया है कि सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहिए और जब आपने कुछ गलत किया ही नहीं, तो डर किस बात का?”

उन्होंने आगे कहा, “मैं फिर से कह रहा हूं कि अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आवश्यक समझें, तो मेरे विभाग में अब तक किए गए सभी कार्यों की सीबीआई से जांच कराई जाए। मुझे इस बात का कोई डर नहीं है।”

69 हजार शिक्षक भर्ती के मुद्दे पर आशीष पटेल ने कहा, “शिक्षक भर्ती का यह मुद्दा हमेशा हमारी पार्टी और हमारी नेता ने उठाया है। खासकर पिछड़े वर्ग से संबंधित मुद्दे भी हमारे द्वारा हमेशा उठाए गए हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने हमारे नेता के अनुरोध पर पिछड़े वर्ग से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों को तत्काल हल किया।”

आशीष पटेल ने स्पष्ट रूप से यह कहा कि वे किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं हैं और अगर किसी को कोई संदेह है तो सीबीआई जांच कराने के लिए तैयार हैं। उनके इस बयान से यह साफ है कि वे अपनी छवि को लेकर पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और किसी भी प्रकार के दबाव में नहीं आना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें : Noida : नोएडा के प्ले स्कूल में मिला हिडन कैमरा, मोबाइल पर देख रहा था लाइव स्ट्रीमिंग

ये भी देखें : CM Yogi ने Shivpal Singh Yadav पर कसा तंज, ‘जनता ने कहा सफाचट…’


अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर