राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Pratapgarh News : प्रतापगढ़ में इंसानियत हुई शर्मसार, फीस ने ली छात्र की जान, जानिए पूरा मामला

by | Feb 24, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Pratapgarh News : उत्तर प्रदेश से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। आपको बता दें कि प्रतापगढ़ में 12वीं के छात्र की 5000 रुपये की फीस जमा न होने पर स्कूल प्रशासन ने प्रवेश पत्र नहीं दिया, और दोस्तों के सामने प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है। जिससे आहत होकर प्रतिभावान छात्र ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दें दी। स्कूल प्रबंधक और प्राचार्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी। इस जानकारी से छात्र परिवार में कोहराम मच गया है।

मामला जेठवारा थाना क्षेत्र के धनसारी स्थित साधुरी शिरोमणि इंटर कॉलेज का है, जहां आसो  गांव निवासी राजेंद्र सिंह का 18 वर्षी बेटा शिवम सिंह इंटरमीडिएट का छात्र था। रविवार को वह स्कूल में प्रवेश पत्र लेने गया, आरोप है कि उसकी ₹5000 फीस जमा न होने पर स्कूल प्रशासन ने उसे प्रवेश पत्र नहीं दिया। यही नहीं स्कूल प्रशासन पर आरोप है की छात्रा को प्रताड़ित भी किया गया और उसे अपने दोस्तों के बीच में शर्मसार होना पड़ा।

जिससे आहत होकर वह अपने घर पहुंचा और आपबीती अपने पिता को सुनाई और देर रात फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस द्वारा साधुरी शिरोमणि इंटर कॉलेज धनसारी के प्रबंधक और प्राचार्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहरा मचा हुआ है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों का कहना है की शिवम प्रतिभावान छात्र था और वह दसवीं की परीक्षा में 85% अंक भी प्राप्त किया था, लेकिन महज चंद पैसों की लालच की वजह से स्कूल प्रशासन ने उसकी जान ले ली।

ये भी पढ़ें : UP News : आगरा में यूनिकॉर्न समिट में शामिल होने पहुंचे सीएम योगी, खेरिया हवाई अड्डे पर हुआ दिलचस्प वाकया

ये भी देखें : Akash Anand ने Rahul Gandhi पर बोला हमला, कहा – ‘कांग्रेस के नेता लगातार बहुजन आंदोलन का अपमान…’

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर