Prayagraj : इलाहाबाद HC से जुड़ी एक बड़ी ख़बर सामने आई है। आपको बता दें कि सपा नेता आजम खान के मौलाना जौहर अली ट्रस्ट की याचिका पर सुनवाई होगी। वही आज रामपुर पब्लिक स्कूल का लीज समाप्त किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर भी सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई पर कोर्ट में राज्य सरकार के वकील ने लीज का रिकॉर्ड पेश किया था।
ये भी देखे : Breaking News : Mayawati को मिला Akash का साथ , क्या BSP में फूंक पाएंगे जान ?
मिली जानकारी के अनुसार ट्रस्ट की तरफ से पेश वकीलों ने लीज रिकॉर्ड का अवलोकन के लिए समय की मांग की थी, कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए 11 दिसंबर को सुनवाई का समय तय किया है। जौहर ट्रस्ट के वकीलों ने लीज समाप्त किए जाने के फैसले को बताया है कि गैर कानूनी नियमो को ताक पर रखकर लीज समाप्त किए जाने का आरोप लगाया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस की डिविजन बेंच मामले में सुनवाई कर रही है।
जनवरी 2023 में जौहर ट्रस्ट से जुड़े रामपुर पब्लिक स्कूल के भवन की लीज समाप्त हो गई जिला प्रशासन की तरफ से लीज की जमीन खाली करने का आदेश हुआ लीज का भवन खाली नही होने के चलते जिला प्रशासन ने स्कूल के परिसर को सील कर दिया जौहर ट्रस्ट की कार्यकारी समिति ने रामपुर जिला प्रशासन के इसी फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।


