Raebareli News : रायबरेली से एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि पीजीआइ थाने में अधिवक्ता आशुतोष यादव ने विधायक ओम प्रकाश राजभर के सुरक्षाकर्मी पर एक गंभीर आरोप लगाया और साथ ही मुकदमा भी दर्ज करवाया है। उनका कहना है कि राजभर के सुरक्षाकर्मी ने उनको घसीटा और पीटने लगे।
बता दें कि ओम प्रकाश राजभर और उनके बेटे अरविंद राजभर के इशारे पर सुरक्षाकर्मी ने उन्हें दौड़ा कर पीटा। पुलिस ने एक महीने के पश्चात केस दर्ज किया और जांच भी शुरू कर दी गई है।
ये भी देखें : UP NEWS: Dr और Patient के परिजनों में जमकर मारपीट, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया बदसलूकी का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार अधिवक्ता आशुतोष यादव रायबरेली रोड के पंचमखेड़ा का रहने वाला हैं। उन्होंने बताया कि वह बाइक से 7 दिसंबर 2023 की शाम को लगभग 8.15 पर कृष्णानगर से वीआइपी रोड वापस आ रहा था।
तभी ओम प्रकाश राजभर का काफिला तेलीबाग चौराहे से गुजर रहा था। उनका बेटा अरविंद राजभर भी उनके साथ मौजूद था। जिसक कारण वहा पर जाम लगा हुआ था।
इस दौरान जब सड़क को पार करने की कोशिश की तो उनके सुरक्षाकर्मी उलझ गए और दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। लात-घूसों एवं बंदूक की बट से पीटा। जिसके बाद वह लहूलुहान हो गए। इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार घटना स्थान के सीसी टीवी कैमरा को भी खंगाला जा रही है।


