Rahul Gandhi News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में बुधवार को सुनवाई टल गई। वकीलों के कार्य बहिष्कार के कारण इस मामले में परिवादी भाजपा नेता विजय मिश्रा से जिरह नहीं हो पाई। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने इस मामले में शेष जिरह के लिए 30 जनवरी की तिथि तय कर दी है।
बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर बंगलूरू में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इस टिप्पणी को लेकर भाजपा नेता विजय मिश्रा ने 4 अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया था।
बुधवार को इस मामले में भाजपा नेता विजय मिश्रा से जिरह होनी थी, लेकिन वकीलों के कार्य बहिष्कार के चलते जिरह नहीं हो सकी। अब कोर्ट ने मामले की शेष जिरह के लिए 30 जनवरी को अगली तिथि निर्धारित की है।
इस मामले में अब तक की सुनवाई में कई महत्वपूर्ण पहलू सामने आ चुके हैं और यह मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।


