राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Rakesh Rathore Arrest : कांग्रेस सांसद राकेश राठौर गिरफ्तार, कोर्ट में रेप मामले को लेकर हुई पेशी

by | Jan 30, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Rakesh Rathore Arrest : उत्तर प्रदेश की सीतापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद राकेश राठौर को पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना उस समय हुई जब राकेश राठौर अपने लोहारबाग स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी से पहले राकेश राठौर ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी, लेकिन बुधवार को लखनऊ बेंच ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था और उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया था।

17 जनवरी को एक महिला ने सीतापुर के कोतवाली नगर थाने में राकेश राठौर के खिलाफ रेप का आरोप लगाया था। महिला का कहना था कि राठौर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया। महिला ने पुलिस को अपने आरोपों के समर्थन में फोन कॉल रिकॉर्ड भी प्रस्तुत किए और बताया कि उसे लगातार धमकियां दी जा रही हैं।

पुलिस ने इस मामले में सांसद को अपना बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा था, लेकिन राकेश राठौर अपने बयान के लिए पुलिस के पास नहीं पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की और कोर्ट से सांसद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करवा लिया।

मुकदमा दर्ज होने के बाद से राकेश राठौर कोर्ट से अग्रिम जमानत प्राप्त करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने पहले सीजेएम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद राठौर ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की, लेकिन बुधवार को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उनकी याचिका भी खारिज कर दी और उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद, आज गुरुवार को जब राकेश राठौर अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सांसद को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनकी जमानत पर फैसला होगा।

इस गिरफ्तारी के बाद राकेश राठौर पर पार्टी के भीतर भी सवाल उठने लगे हैं और इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ये भी पढ़ें : Mahakumbh Stampede : महाकुंभ में सुरक्षा और व्यवस्था के लिए याचिका दायर, भगदड़ की जांच की मांग

ये भी देखें : PM Modi का AAP पर निशाना, “आप-दा वाले दिल्ली वालों को पानी के लिए तरसाना चाहते हैं…”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर