Ram Mandir News : आज सोमवार की दोपहर को अयोध्या में रामलला के दिव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन हुई। आपको बता दें कि इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत यजमान थे। इस कार्यक्रम को अभिजीत मुहुर्त के विशेष 84 सेकंड में संपन्न किया गया। बताया जा रहा है कि यह 84 सेकंड का विशेष मुहुर्त कई सालों के पश्चात आया है। वही इस मुहूर्त को दोबारा आने में कई दशक लगेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाथों में राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के निर्धारित मुहुर्त पर पूजा की सामग्री लेकर पहुंचे। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री की यह तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

ये भी देखें : Ayodhya पहुंचीं मुलायम सिंह यादव की बहू Aparna Yadav, देखिए Ram Mandir क्या बोलीं?
वही आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बतौर यजमान प्रधानमंत्री के साथ बैठे नजर आये।

अयोध्या राममंदिर के गर्भगृह में प्रधानमंत्री मोदी ने पुरे विधि विधान से पूजा करने के पश्चात प्राण प्रतिष्ठा किया। वही इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ सहित अन्य गणमान्य लोग वहा मौजूद रहे।

भगवान राम का वैदिक रीति रिवाज से सभी अतिथियों ने अपने अराध्य की पूजा की। पूरे देश में इस मौके को दिवाली की तरह मनाया जा रहा है।

अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कस पश्चात भगवान के दिव्य विग्रह सामने आया है। सारी तस्वीरें सोशल मिडिया पर वाइरल हो रही है।



