राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Rampur Accident News : रामपुर में दर्दनाक हादसा, पिता और तीन बेटों समेत पांच की मौत

by | Jul 4, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Rampur Accident News : उत्तर प्रदेश के रामपुर में गुरुवार को हुए एक भीषण हादसे में पिता और उसके तीन बेटों के साथ एक अन्य व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। पत्नी और एक अन्य बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

स्वार थाना क्षेत्र के मुकरमपुर गांव निवासी 60 वर्षीय अशरफ अली और उनकी पत्नी जैतून बेगम हज की यात्रा पर गए थे। वे बुधवार को लौट रहे थे। उनके बेटे नख्शे अली (45), आरिफ उर्फ ​​महबूब अली (38), इंतेकाफ अली (30), आसिफ अली (20) और गांव का कार चालक एहसान अली (30) उन्हें लेने दिल्ली गए थे।

ये भी देखें : T20 World Cup : टी 20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद दिल्ली के होटल पहुंची क्रिकेट टीम | Latest News

वापस लौटते समय मूंढापांडे क्षेत्र में (Rampur Accident News) रामपुर-मुरादाबाद मार्ग पर रोडवेज बस ने उनकी कार को रौंद दिया। इस हादसे में हज यात्री समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सबसे छोटा बेटा आसिफ अली और पत्नी जैतून बेगम गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतकों के घर में कोहराम और मातम का माहौल है।

ये भी पढ़ेंं : Lucknow News : नापाक इरादों के साथ शोहदे ने छात्रा का किया ऐसा हश्र, एक नहीं दो लोग हुए एसिड का शिकार

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर