राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Saharanpur News : भाजपा नेता योगेश रोहिला ने पत्नी और बच्चों को मारी गोली, पत्नी की हालत गंभीर

by | Mar 22, 2025 | अपना यूपी, क्राइम, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Saharanpur News : सहारनपुर जनपद के गंगोह क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भाजपा (BJP) जिला कार्यसमिति के सदस्य योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी, जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान बेटे शिवांश (4), देवांश (7) और बेटी श्रद्धा (8) की मौत हो गई, जबकि पत्नी नेहा (32) की हालत नाजुक बनी हुई है। 

यह वारदात भाजपा नेता ने अपने घर में ही अंजाम दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार योगेश रोहिला पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। बताया जा रहा है कि वारदात में उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल का इस्तेमाल किया। 

इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। तीन बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पत्नी नेहा अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। 

पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौके पर फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है और घटना के पीछे की असली वजह जानने की कोशिश की जा रही है। 

ये भी पढ़ें : Allahabad High Court : अयोध्या के सपा बागी विधायक अभय सिंह को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत, जानिए क्या है मामला

ये भी देखें : CM Yogi News: CM योगी ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, भगवान राम के आगे टेका माथा |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर