खबर

साक्षी महाराज ने सपा मुखिया की तारीफ में कहा – राहुल से हजार गुना अच्छा है अखिलेश, पर 2050 तक तो रहेगी बीजेपी

by | Nov 5, 2023 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड सांसद साक्षी महाराज अपने बयानों के चलते सुर्खियों में नजर आते हैं। वहीं अब समजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए बीजेपी सासंद साक्षी महाराज ने कहा कि राहुल गांधी से हजार गुना अच्छा तो अखिलेश हैं। वहीं बीजेपी सांसद का भी कहना है कि जब इंडिया गठबंधन का हिस्सा बने तो मैंने सोचा अखिलेश को क्या हो गया क्या इन्होंने नशा किया। ऐसा पढ़ा लिखा व्यक्ति भी क्यों इंडिया गठबंधन का हिस्सा बन गया, और इस गठबंधन के चक्कर में पड़ा हुआ है। इंडिया गठबंधन का अगर वह हिस्सा नहीं होते तो सभी सीटों पर चुनाव लड़ने एवं उनका स्वतंत्र निर्णय स्वागत योग्य होता।

ये भी देखे : Rave Party Case : राजस्थान पुलिस के हत्थे चढ़ा एल्विश ! Kota SHO का बड़ा बयान |

साक्षी महाराज ने इसके साथ यह भी कहा कि वैसे तो भारतीय जनता पार्टी 80 की 80 सीट जीतेगी। परन्तु मैं अखिलेश, मुलायम उनके परिवार को अच्छे से जानता हूं। आपको बता दें कि बीजेपी सांसद साक्षी महाराज वैसे तो जहां से भी खड़े होते हैं वहां पर उनकी जीत होती हैं। सांसद साक्षी महाराज का कहना है कि मैं साक्षी हूं, जो भी कहता हूं वैसा ही होता है। आने वाले 2050 तक अपनी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को सांसद साक्षी महाराज ने अब केंद्र में बीजेपी के अलावा किसी की सरकार न बनने की भविष्यवाणी कर दी है।

ये भी पढ़े : Crime News: फतेहपुर में नाबालिग को दिनदहाड़े किया अगवा, 8 घंटे सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने गांव के बाहर छोड़ा

पाकिस्तान भी मोदी को मांग रहा है- साक्षी महाराज

बता दें कि बीजेपी के नेता साक्षी महाराज ने कहा है कि केंद्र में 2050 तक बीजेपी के अलावा किसी और की सरकार नहीं बनने वाली है। उन्होंने ये तक कह दिया कि 100 का स्टांप लिखवा लो राजनीति मैं छोड़ दूंगा, 2050 के पश्चात की बात कर सकते है। क्योकि उससे पहले तो बीजेपी को कोई हराए ऐसा कोई नहीं है। साक्षी महाराज ने बताया कि इंडिया गठबंधन वालों का कहना है कि मोदी को हटाओ, जरा इन मूर्खों से ये पूछो फिर किसको लाओ। आज तक किसी का नाम नहीं बताया। मोदी हमारे पास है, उनको पाकिस्तान भी मांग रहा है। वही मोदी को पाकिस्तान के साथ राष्ट्र भी मांग रहा है, और उन्हें हिंदुस्तान की जनता छोड़ना नहीं चाहती है। आज तक इंडिया गठबंधन ये नहीं बताया कि आखिर मोदी को हटाकर किसको लाएंगे। वही किसी का नाम जिस दिन ले लिया इंडिया गठबंधन उस दिन बिखर जाएगा।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर