Samajwadi Party Candidate List : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरें चरण में 2 दिन बचे है ऐसे में युपी की सियासी हलचल तेजी से बढ़ती जा रही है। दरअसल, शुक्रवार की सुबह को कांग्रेस ने ऐलान किया कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बार अमेठी के बजाए रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि इसी सियासी गहमागहमी के बीच अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपनी आज एक और लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में सपा ने फतेहपुर और कैसरगंज से अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।
ये भी देखें : Delhi Politics : PM Modi की एक ही गारंटी है, झूठ बोलने की गारंटी: Sanjay Singh | Delhi News |
बता दें कि समाजवादी पार्टी ने फतेहपुर से पार्टी के यूपी चीफ नरेश उत्तम पटेल एवं कैसरगंजसेभगत राम मिश्रा को विपक्षी दलों के सामने चुनावी रण में प्रत्याशी बनाया है।
वही यूपी की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक कैसरगंज भी है। इस बारभाजपाने कैसरगंज से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के जगह उनके बेटे करण भूषण सिंह को टिकट दिया है। बसपा ने कैसरगंज से नरेंद्र पांडेय को अपनाप्रत्याशी बनाया है।
कैसरगंज और फतेहपुर में नामंकन का आज (3 मई) आखिरी दिन है।


