राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Sambhal Mosque Row : प्रियंका गांधी ने संभल मामले को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा – सरकार ने खुद खराब किया माहौल…’

by | Nov 25, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Sambhal Mosque Row : कांग्रेस पार्टी की महासचिव और वायनाड से नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी ने संभल मामले में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रियंका गांधी ने कहा कि संभल में अचानक उत्पन्न हुए विवाद को लेकर राज्य सरकार का रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि इतने संवेदनशील मामले में प्रशासन ने बिना दूसरे पक्ष को सुने, बिना दोनों पक्षों को विश्वास में लिए जिस तरह हड़बड़ी में कार्रवाई की, वह दर्शाता है कि सरकार ने खुद ही माहौल खराब किया। प्रियंका ने कहा कि प्रशासन ने जरूरी प्रक्रिया और कर्तव्यों का पालन भी नहीं किया।

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सत्ता में बैठकर भेदभाव, अत्याचार और फूट फैलाने का प्रयास करना न तो जनता के हित में है, न ही देश के हित में। माननीय सुप्रीम कोर्ट को इस मामले का संज्ञान लेकर न्याय करना चाहिए।” इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की जनता से शांति बनाए रखने की अपील भी की।

प्रियंका गांधी से पहले, कांग्रेस पार्टी के मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने भी संभल मामले पर बीजेपी पर तीखी आलोचना की थी। पवन खेड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “बटेंगे तो कटेंगे” जैसे नारे के तहत उत्तर प्रदेश को सुरक्षित नहीं कहा जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि संभल की घटना में प्रदर्शनकारियों पर सीधी फायरिंग की गई, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। कांग्रेस ने इसे भाजपा और आरएसएस की ओर से की गई सोची-समझी साजिश करार दिया, जिसमें धार्मिक आधार पर समाज में अस्थिरता फैलाने की कोशिश की जा रही है।

पवन खेड़ा ने प्रशासन के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य शांति और सौहार्द्र बनाए रखना था, लेकिन भाजपा और आरएसएस का असल एजेंडा समाज को बांटना है। उन्होंने संभल की घटना में हुई हिंसा के लिए राज्य सरकार और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया और उनकी आलोचना की।

ये भी पढ़ें : 25 Nov Ka Rashifal : जानिए किस राशियों के लिए रहेगा आज का दिन शुभ और किन राशि वालों को रहना होगा सर्तक

ये भी देखें : Maharashtra Assembly Elections में इन बड़े चेहरों की हार ने सभी को चौंकाया


अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर