राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Sanjay Nishad News : निषाद पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव ने फेसबुक पर पोस्ट कर की आत्महत्या, संजय निषादा पर लगाए गंभीर आरोप

by | Feb 17, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Sanjay Nishad News : महराजगंज के नरकटा गांव में रविवार को निषाद पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव धर्मात्मा निषाद ने आत्महत्या कर ली। उनका शव घर में फंदे से लटका मिला। इस घटना के बाद परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने से रोक दिया।

काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजन शांत हुए और दोपहर बाद करीब तीन बजे पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। इस बीच, धर्मात्मा के फेसबुक अकाउंट से की गई एक पोस्ट वायरल हो गई, जिसमें पार्टी अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद और उनके बेटों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया गया।

धर्मात्मा निषाद लंबे समय तक निषाद पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव के पद पर कार्यरत रहे। फिलहाल, वे किसी पद पर नहीं थे। रविवार सुबह परिजनों ने उन्हें घर के एक कमरे में फंदे से लटका देखा। आनन-फानन में उन्हें पीपीगंज स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग करते हुए शव देने से मना कर दिया। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक परिजन शव को लेकर बैठे रहे और निषाद पार्टी के प्रमुख नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरकटहां के छोटका नरकटहां टोला निवासी 29 वर्षीय धर्मात्मा निषाद संतकबीरनगर के मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। रविवार को वह अपने दोस्त अजय के साथ पोस्टर बनवाने जाने वाले थे। जब अजय उन्हें बुलाने उनके घर पहुंचा और फोन किया, तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब वह छत पर स्थित कमरे में पहुंचा, तो दरवाजा अंदर से बंद था।

कई बार आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिजनों को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़ने पर धर्मात्मा का शव फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसी बीच, सोशल मीडिया पर धर्मात्मा की एक पोस्ट वायरल हो गई, जिसमें उन्होंने निषाद पार्टी प्रमुख डॉ. संजय निषाद और उनके बेटों पर आरोप लगाए।

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि धर्मात्मा निषाद पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे और उनकी आत्महत्या की सूचना स्तब्ध करने वाली है। उन्होंने दावा किया कि धर्मात्मा के सोशल मीडिया अकाउंट से की गई पोस्ट दुर्भाग्यपूर्ण और असत्य है। उन्होंने इसे पार्टी और उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश करार दिया।

डॉ. संजय निषाद (Sanjay Nishad News) ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि धर्मात्मा ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया और इस पोस्ट को किसने जारी किया। उन्होंने कहा “मैं जल्द ही स्वर्गीय धर्मात्मा निषाद के परिजनों से मिलूंगा और सभी सवालों के जवाब दूंगा। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। महराजा गुह्याराज निषाद पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें।”

धर्मात्मा निषाद की आत्महत्या के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने निषाद पार्टी प्रमुख और उनके परिवार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों और समर्थकों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : Delhi Stampede :नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा, यात्रियों की भारी भीड़ से निपटने के लिए तैनात किए गए सुरक्षा बल

ये भी देखें : Atishi ने Delhi Elections के दौरान BJP के वादों को दिलाया याद तो Virendra Sachdeva ने दिया जवाब

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर