राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

School Holidays: उत्तर प्रदेश के स्कूल 30 जून तक रहेंगे बंद, 1 जुलाई से खुलेंगे विद्यालय, जानें वजह

by | Jun 14, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

School Holidays: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। गर्मी की तीव्रता को देखते हुए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी मान्यता प्राप्त व परिषद द्वारा संचालित स्कूलों में ग्रीष्मावकाश को बढ़ाकर 30 जून 2025 तक कर दिया है। अब सभी विद्यालय 1 जुलाई 2025 से दोबारा खुलेंगे।

इस संबंध में परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी द्वारा 13 जून 2025 को आदेश जारी किया गया। आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में गर्मी की छुट्टियां 20 मई से 15 जून 2025 तक निर्धारित थीं, लेकिन वर्तमान मौसम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अब यह अवकाश 30 जून तक बढ़ाया गया है।

हालांकि यह भी स्पष्ट किया गया है कि ग्रीष्मावकाश के दौरान विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षिक, प्रशासनिक एवं अन्य आवश्यक कार्यों का संपादन करेंगे।

वहीं, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि यदि वे किसी आवश्यक कार्य हेतु स्कूल संचालन करना चाहते हैं तो प्रबंध समिति से पूर्वानुमति प्राप्त कर सकते हैं।

यह आदेश प्रदेश के सभी जनपदों में समान रूप से लागू होगा और इसका अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आदेश की प्रतियां जिलाधिकारी, बीएसए, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई हैं।

ये भी पढ़ें : UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर जारी, 45 डिग्री तक पहुंचा पारा, 15 जून से मिल सकती है राहत

ये भी देखें : Ahmedabad Plane Crash: प्लेन में थी मणिपुर की 21 साल की एयर होस्टेस,परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़!

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर