राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Shivpal Yadav News : मायावती के आकाश आनंद पद से हटाने पर बोले शिवपाल यादव, ‘मायावती जाने और BJP…’

by | Mar 3, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Shivpal Yadav News : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने रविवार को अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त करने का फैसला लिया है। मायावती ने स्पष्ट रूप से कहा कि अब उनके जीवन के आखिरी समय तक पार्टी में उनका कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा। इस फैसले के बाद से उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल मच गई है, और बयानबाजी का दौर भी तेज हो गया है।

मायावती के इस निर्णय पर समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव शिवपाल सिंह यादव का भी बयान आया। लखनऊ में विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए शिवपाल यादव ने मायावती के फैसले पर तंज भरे लहजे में कहा, “वो उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है, तो इसमें मैं क्या बोलूं? यह तो वो जाने और भाजपा जाने।” शिवपाल यादव ने आकाश आनंद पर कोई टिप्पणी करने से परहेज किया, लेकिन उन्होंने मायावती के इस फैसले को भाजपा से जोड़ते हुए कहा कि इस निर्णय का असर भाजपा पर भी पड़ सकता है।

इस बीच, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “बसपा की समस्या भाजपा या सरकार की समस्या नहीं है। भाजपा अपने संगठन को मजबूत बनाने और उत्तर प्रदेश की जनता की भलाई के लिए काम कर रही है। बसपा में क्या हो रहा है, क्यों हो रहा है, इससे भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है।”

मायावती का यह कदम राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, क्योंकि पार्टी में इस बदलाव से कई सवाल उठ रहे हैं। क्या यह बसपा की आगामी राजनीतिक रणनीति को प्रभावित करेगा? या फिर यह पार्टी की अंतर्कलह को दिखाता है? फिलहाल, उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस मामले को लेकर चर्चा और बयानबाजी का दौर जारी है।

ये भी पढ़ें : CM Yogi : सीएम योगी ने सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला, एक्सप्रेसवे पर बनेंगे अस्पताल और हाईवे के पास शराब की दुकानों पर पाबंदी

ये भी देखें : Amanatullah Khan का BJP पर निशाना, ‘हम बीजेपी को वादा पूरा करने के लिए मजबूर करेंगे’

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर