राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Sambhal News : SIT ने सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क से हिंसा मामले में पूछताछ, जानिए क्या – क्या पूछे गए सवाल

by | Apr 8, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Sambhal News : उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क (Ziaur Rahman Burke) से 8 अप्रैल, मंगलवार को पुलिस ने पूछताछ की। यह पूछताछ साल 2024 के नवंबर महीने में हुई हिंसा से संबंधित थी, जिसमें बर्क की भूमिका पर सवाल उठाए गए थे। करीब सवा दो घंटे तक चली इस पूछताछ में कई अहम सवाल-जवाब हुए, और बर्क ने अपनी स्थिति स्पष्ट की।

पूछताछ का सिलसिला 12 बजकर 10 मिनट पर शुरू हुआ और लगभग दोपहर 2 बजकर 20 मिनट तक चला। पूछताछ के बाद जियाउर्रहमान बर्क थाने से सीधे कब्रिस्तान गए, जहां उन्होंने अपने दादा और पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ा।

SIT: 19 नवंबर को जब सर्वे हुआ था, तब आप भीड़ के साथ पहुंचे थे। किसने आपको बुलाया था, और क्या आप ने भीड़ इकट्ठी की थी?

जियाउर्रहमान बर्क: मुझे सबसे पहले टीवी चैनल से पता चला था कि जामा मस्जिद का सर्वे हो रहा है। मैं अपने PA के साथ वहां गया था, लेकिन भीड़ पहले से ही इकट्ठी थी। मैंने लोगों को समझाया था कि अदालत की कार्यवाही चल रही है, इसलिए शांतिपूर्वक होने दें।

SIT: पुलिस और आम लोगों ने बयान दिया कि आपने भाषण देकर भीड़ को भड़काया था। क्या यह सच है?

जियाउर्रहमान बर्क: मैंने कोई भाषण नहीं दिया था, मैंने केवल मीडिया से बातचीत की थी।

SIT: 23 नवंबर की रात 10:01 बजे आपकी ज़फ़र अली से क्या बातचीत हुई थी?

जियाउर्रहमान बर्क: मुझे याद नहीं है, लेकिन ज़फ़र अली ने मुझे बताया था कि सुबह सर्वे करने वाली टीम आएगी, तो मैंने कहा था कि शांति से सर्वे करवा देना।

SIT: ज़फ़र अली ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि आपने उनसे कहा था कि भीड़ इकट्ठा करो और सर्वे किसी भी हालत में ना होने पाए। क्या यह सच है?

जियाउर्रहमान बर्क: मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा। मैंने कोई भीड़ नहीं इकट्ठी की थी और ऐसा कोई निर्देश भी नहीं दिया था।

SIT: 24 नवंबर को आप कहां थे?

जियाउर्रहमान बर्क: मैं बेंगलुरु में था, एक कार्यक्रम में गया था। हालांकि, पुलिस ने यह आरोप लगाया है कि आप संभल में थे और फोन पर कई अभियुक्तों से बातचीत कर रहे थे।

जियाउर्रहमान बर्क: मैं बेंगलुरु में था और अगर किसी ने मुझसे फोन पर बात की तो वह मुझसे संपर्क कर सकते थे, मैं सांसद हूं, मैं हमेशा कॉल उठाता हूं।

SIT: क्या आपने कभी ज़फ़र अली को शांति के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए कहा था?

जियाउर्रहमान बर्क: मैंने ज़फ़र अली से प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए नहीं कहा था। उसने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मुझे उसकी वीडियो भेजी, जो मीडिया ने रिकॉर्ड की थी।

SIT: आप और सुहैल इक़बाल के बीच क्या संवाद हुआ था?

जियाउर्रहमान बर्क: मैंने सुहैल से कुछ नहीं कहा था, और न ही उनसे किसी प्रकार की बातचीत की थी।

पूछताछ में जियाउर्रहमान बर्क ने बार-बार अपनी निर्दोषिता का दावा किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी को भीड़ इकट्ठा करने के लिए नहीं कहा और न ही सर्वे रोकने के लिए किसी पर दबाव डाला। इसके अलावा, उन्होंने शांति की अपील की थी और सोशल मीडिया पर भी शांति बनाए रखने की अपील की थी।

Ziaur Rahman Burke का कहना था कि उन्हें ज़फ़र अली से कोई निर्देश नहीं मिला था और जो भी ज़फ़र अली ने किया, वह खुद से किया। इसके अलावा, बर्क ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी भी सुहैल इक़बाल से किसी तरह की बातचीत नहीं की।

ये भी पढ़ें : Vaishali News : वैशाली में भीषण सड़क हादसा, बारात से लौट रही कार ट्रक से टकराई, 4 की मौत

ये भी देखेें : Kangana Ranaut: हिमाचल प्रदेश के मंडी में आयोजित मैराथन कार्यक्रम में BJP नेता कंगना रनौत हुईं शामिल

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर