राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Sultanpur News : दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को गोली मारी, जांच जारी, जानिए पूरा मामला

by | Dec 29, 2024 | अपना यूपी, क्राइम, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Sultanpur News : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में अपराधियों ने एक बार फिर से कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। बीते 28 दिसंबर को अज्ञात बदमाशों ने एक महिला को उसके घर में घुसकर गोली मार दी। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। 

यह मामला सुल्तानपुर नगर कोतवाली के करौंदिया मोहल्ले का है, जो महिला थाने के पास स्थित है। यहां बल्दीराय थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव की रहने वाली रजिया बेगम अपने बेटे फहीम मिर्जा के साथ किराए के मकान में रहती थीं। देर शाम तीन अज्ञात व्यक्ति उनके घर पहुंचे और उनके गले में गोली मार दी। घटना के बाद उनका बेटा तुरंत मौके पर पहुंचा और गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लेकर गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रजिया बेगम को लखनऊ रेफर कर दिया। 

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। (Sultanpur News) जिला अस्पताल में पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोमेन बर्मा ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसपी बर्मा ने बताया कि महिला अपने बेटे के साथ पारिवारिक विवाद के चलते किराए के मकान में रह रही थीं। पुलिस परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। 

पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि महिला का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। घटना की जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि इस मामले में शामिल आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें : UP Weather News : नए साल के पहले सप्ताह में यूपी में कड़क सर्दी का करना पड़ेगा सामना, ठंड के लिए रहें तैयार!

ये भी देखें : Mahakumbh में साधु-संतों के लगाए बोर्ड पर Maulana Shahabuddin का बयान, ‘वक्फ मामलों से दूर रहें’

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर