राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Sundar Bhati : सुंदर भाटी की रिहाई से पश्चिमी यूपी में गैंगवार की आहट, वर्चस्व की लड़ाई तेज होने के आसार

by | Oct 26, 2024 | अपना यूपी, क्राइम, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Sundar Bhati : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है, और उसके बाद गुपचुप तरीके से सोनभद्र जेल से उसकी रिहाई भी हो गई। बताया जा रहा है कि रिहाई के बाद भाटी वाराणसी से फ्लाइट के जरिये सीधे दिल्ली पहुंच गया। हत्या, अवैध वसूली और जानलेवा हमले जैसे गंभीर आरोपों का सामना कर रहे सुंदर भाटी पर 60 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सुंदर भाटी का नाम कई संगीन मामलों में आ चुका है। अप्रैल में प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या में शामिल तीन शूटर्स में से एक भाटी के साथ हमीरपुर जेल में बंद था। इस हत्याकांड के बाद कहा गया कि विदेशी जिगाना पिस्टल भी भाटी के जरिए ही शूटर्स तक पहुंची थी। इसके अलावा लखनऊ के विभूति खंड में 2021 में सपा नेता मुख्तार अंसारी के करीबी अजीत सिंह की हत्या में भी भाटी गैंग का नाम सामने आया था, जिसमें भी जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल हुआ था।

सुंदर भाटी की रिहाई के बाद पश्चिमी यूपी में एक बार फिर वर्चस्व की जंग छिड़ सकती है। दरअसल, नोएडा और उसके आसपास स्क्रैप और सरिया के कारोबार पर कब्जे को लेकर लंबे समय से खूनी संघर्ष जारी है। सुंदर भाटी का प्रतिद्वंदी माने जाने वाले अनिल दुजाना को यूपी एसटीएफ ने मई 2023 में मेरठ में एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। दुजाना 10 अप्रैल को जमानत पर बाहर आया था, लेकिन कुछ ही समय बाद मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई। दुजाना के मारे जाने के बाद भाटी का इलाके में लगभग एकछत्र राज स्थापित हो गया था।

सुंदर भाटी के एक और प्रतिद्वंदी रवि काना, जो सपा नेता हरेंद्र नागर के भाई हैं, पर भी नोएडा पुलिस का शिकंजा कस गया है। रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, और वह इस समय बांदा जेल में बंद है। काना के गैंग के अन्य सदस्यों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके अलावा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत रवि काना की कई संपत्तियां भी जब्त कर ली हैं।

अनिल दुजाना और रवि काना जैसे प्रतिद्वंदियों के जेल में होने के कारण सुंदर भाटी के पास स्क्रैप के कारोबार में एकछत्र प्रभुत्व स्थापित करने का अवसर है। हालांकि, पुलिस की सख्ती और दबाव के चलते भाटी के सामने कई चुनौतियाँ भी हैं। वर्तमान में इस धंधे को संभालने के लिए पश्चिमी यूपी के एक बड़े नेता और उनके कुछ करीबी सक्रिय हैं, लेकिन भाटी की वापसी के बाद स्थिति में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

सुंदर भाटी की जेल से रिहाई के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्चस्व और बदले की जंग एक बार फिर से तेज हो सकती है। भाटी के लिए अब आगे की राह चुनौतीपूर्ण होगी, क्योंकि पुलिस और प्रशासन द्वारा उस पर निगरानी और शिकंजा कसने की पूरी तैयारी है।

ये भी पढ़ें : 26 October Ka Rashifal : जानें किस राशि को मिलेंगी खुशियों की सौगात, पढ़ें अपनी राशिफल

ये भी देखें : Prashant Kishore ने बोला Nitish Kumar की सरकार पर हमला कहा, ‘जंगल राज रिटर्न्स’

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर