राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Sunil Pal Viral Audio Clip : कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, जांच में जुटी पुलिस

by | Dec 10, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Sunil Pal Viral Audio Clip : मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण और रिहाई का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। दावा किया गया है कि सुनील पाल को 24 घंटे तक मेरठ में बंधक बनाकर रखा गया। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस दौरान मेरठ के दो सर्राफा कारोबारियों के बैंक खाते भी पुलिस ने फ्रीज कर दिए हैं। 

इस बीच, सूत्रों से पता चला है कि पुलिस इस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। पुलिस के हाथ एक ऑडियो रिकॉर्डिंग लगी है, जिसमें कथित तौर पर सुनील पाल और आरोपियों के बीच बातचीत सुनी जा सकती है। इस ऑडियो में सुनील पाल बिजनौर के उन आरोपियों से बात कर रहे हैं जिन पर अपहरण का आरोप लगाया गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। 

सूत्रों के अनुसार, मेरठ पुलिस की अब तक सुनील पाल से कोई सीधी बातचीत नहीं हुई है। पुलिस को इस पूरी घटना में कई चीजें अजीब लग रही हैं। दरअसल, आरोपियों ने ज्वेलरी भी सुनील पाल के नाम पर खरीदी है, जिससे मामला और उलझ गया है। 

कुछ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। उनके अनुसार, यह घटना 40% सच और 60% संदिग्ध नजर आ रही है। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही पुलिस इस पर कुछ ठोस कह पाएगी। 

सुनील पाल ने अपने बयान में घटना की पूरी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 2 दिसंबर की सुबह 8:30 बजे वह हरिद्वार जा रहे थे। वहां उन्हें एक इवेंट में हिस्सा लेना था। इस दौरान इवेंट कराने वाले अनिल नाम के व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और उनसे बातचीत के बाद वह दिल्ली पहुंचे। 

अब पुलिस इस पूरे मामले की सच्चाई पता लगाने में जुटी है। जांच के नतीजे सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह घटना सच में अपहरण थी या कोई साजिश।

ये भी पढ़ें : UP News : BJP ने आदित्य ठाकरे के बीजेपी ‘B टीम’ वाले बयान को लेकर किया पलटवार, कहा – ‘इंडिया’ ब्लॉक की स्थिति…’

ये भी देखें : Sarwan Singh Pandher का बड़ा बयान, “किसी भी तरह की कुर्बानी को तैयार हैं”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर