राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

शक ने ली शिक्षक की जान, दिन दहाड़े दौड़ाकर पति ने धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

by | Nov 9, 2023 | अपना यूपी, क्राइम, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

आगरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि धौलपुर की सीमा से लगे खेरागढ़ के गांव लालपुर में दौड़ाकर दिन दहाड़े खेत में शिक्षक की हत्या कर दी गई। आरोपी हाथ में धारदार हथियार लेकर उसके पीछे दौड़ा और पेट पर ताबड़तोड़ कर वार किए। शव की शिनाख्त करने में पुलिस को कई घंटों की मेहनत लगी। हत्या के पीछे की वजह अवैध संबंधों का शक बताया जा रहा है। फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है।

बुधवार दोपहर ढाई बजे की ये घटना है। धौलपुर के सदर थाना क्षेत्र निवासी अनिल राजपूत प्राइवेट स्कूल का अध्यापक था। वह अपने लालपुर में रिश्तेदार कमलेश के यहां पर आता-जाता रहता था। रिश्तेदार को शक हुआ कि उसकी पत्नी से अनिल के अवैध संबंध हैं। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार दोपहर को अनिल, कमलेश के घर आया था। वही पीछे से कुछ देर के पश्चात कमलेश आ गया और उस पर धारदार हथियार से हमले का प्रयास किया। किसी तरह वहां से बचकर अनिल खेतों की ओर भागा।

ये भी देखे : Akhilesh Yadav News: बीजेपी के छूटे पसीने, कांग्रेस की खुली रह गई आंख, अखिलेश का ऐसा ऐलान !

बता दें कि कमलेश ने करीब पांच सौ मीटर दूर तक दौड़ा लिया जैसे ही वह जमीं पर गिरा उसने ताबड़तोड़ वार किया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। डीसीपी सोनम कुमार, एसीपी महेश कुमार को जैसे ही खेत में युवक का शव मिलने की सूचना मिली फोर्स के साथ वहा पहुंच गए। परन्तु शव के पास कोई पहचान का चिन्ह नहीं मिला था।

उसकी शर्ट पर लगे टेलर के टैग द्वारा दो घंटे के पश्चात शिनाख्त हुई। एसीपी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पत्नी ने बताया कि तीन साल से अनिल उसके घरआता जाता रहता था। महिला का कहना है कि धौलपुर में दहेज उत्पीड़न का उसने पति कमलेश के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसके पश्चात वह पति से अलग रहती थी। बच्चों से मिलने के लिए कमलेश कभी-कभी घर पर आता था। अनिल उससे मिलने आज घर आया था। कुछ देर पश्चात ही कमलेश भी वहा पहुंच गया एवं अनिल को मौत के घाट उतार दिया।

ये भी पढ़े : उत्तर प्रदेश सरकार ने जीआईएस के माध्यम से आर्थिक और औद्योगिक प्रगति की राह को किया शुरू, ये है पूरा प्लान

ऐसे हुई शव की शिनाख्त

मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पेंट की जेब में बाइक की चाबी के अलावा कुछ नहीं मिला। बस उसकी शर्ट पर धौलपुर के न्यू स्टाइल टेलर का टैग लगा हुआ था। पुलिस मृतक की फोटो लेकर टेलर के पास पहुंच गई। फोटो एवं टैग दोनों टेलर को दिखाए, तब टेलर ने उसके बाद मृतक की पहचान अनिल के रूप में बताई।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर